जनपद पंचायत लखनादौन के वार्ड क्रमांक 08 से जनपद सदस्य पद पर श्रीमति गीता नरेन्द्र अहिरवार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 253 मतों से शिकस्त दी। आपको ज्ञात होगा कि एडवोकेट श्री नरेन्द्र अहिरवार जी पिछले चुनाव में कुछ ही मतों से मात खा गए थे परन्तु बहुत लंबे इतंजार के बाद महिला शीट रिजर्व होने पर नरेन्द्र जी पीछे नही हटे और अपनी पत्नी को चुनावी समर में उतार कर आखिरकार बहुत ही बढ़िया जीत हाँसिल की। इस अवसर पर *श्रीमति अहिरवार जी ने सामाजिक बन्धुओं, सहयोगी साथियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का बहुत- बहुत आभार व्यक्त किया।
और अंत में कहा कि मैं प्रतिज्ञा करती हूँ कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निःस्वार्थ भाव से कार्य करती रहूँगी*। इस अवसर पर सभी सामाजिक बंधुओं सहयोगी साथियों ने बहुत-बहुत बधाई प्रेषित की है।
सीएन आई न्यूज सिवनी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.