Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 4, 2022

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र पैरी और पूर्व माध्यमिक शाला सांकरी का औचक निरीक्षण


कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र पैरी और पूर्व माध्यमिक शाला सांकरी का औचक निरीक्षण

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद।कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने सोमवार गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पैरी में आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-02 और ग्राम सांकरी में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों की कुल उपस्थिति के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से जानकारी ली। 


इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के स्टोर रूम का निरीक्षण कर रेडी-टू-ईट का अवलोकन किया। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्र के खाली पड़े स्थान को सुपोषण वाटिका के रूप में विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यहाॅ पर साग-सब्जी, फूल आदि लगाने के कार्य को आज से ही प्रारंभ करने को कहा।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूर्व माध्यमिक शाला सांकरी में पहुॅचकर अध्यापन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षा छठवीं के बच्चों से पहाड़ा ज्ञान के संबंध में जानकारी ली। कक्षा में अध्ययनरत् विद्यार्थी चेतन ने सत्रह तक एवं युगांत ने तेरह तक का पहाड़ा पढ़कर सुनाया। इस पर कलेक्टर और अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी तथा खूब मेहनत कर जीवन में उपलब्धि हासिल करने की सीख भी दी। इस मौके पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्कूल के रसोई कक्ष का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से शाला भवनों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली एवं क्षतिग्रस्त भवनों को शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad