ग्राम ढाबा में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल, 112 की टीम द्वारा लाया गया गंडई अस्पताल
खैरागढ़ गंडई । सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार आज दिन शुक्रवार समय तकरीबन 12 बजे के आसपास आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरी तरफ 50 वर्षीय युवक को गंभीर चोटे आई है , वही सूचना मिलने पर घायल युवक को 112 की टीम द्वारा तत्काल नजदीकी अस्पताल गंडई में लाया गया वही घायल का इलाज जारी है वही जानकारी अनुसार आपको बता दे की घायल युवक अपने खेत में काम करने गए थे वही समय लगभग 12 बजे मौसम में बदलाव आने व आकाशीय बिजली चमकने व गिरने से युवक के नजदीक में आकाशीय बिजली गिर गई जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे आस पास के लोगो ने देखकर तत्काल 112 को सूचना देकर बुलाया और 112 की टीम मौके पर घटना स्थल पर पहुंच कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई में लाया गया । वही आपको बता दे की
घायल युवक का नाम प्रहलाद जंघेल पिता पूनाराम जंघेल उम्र लगभग 50 वर्ष ग्राम ढाबा की निवासी है अभी युवक का इलाज गंडई अस्पताल में जारी है
वही 112 की टीम जिसमे आर गोवर्धन गगराले 1561 एवम चालक चंद्रशेखर पटेल की सराहनीय कार्य रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.