Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 9, 2022

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त को तैयारी हेतु बैठक का हुआ आयोजन

 नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त को तैयारी हेतु बैठक का हुआ आयोजन



कोरबा नालसा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दिनांक 13 अगस्त 2022 को नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन किए जाने के संबंध में जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा श्री डी.एल. कटकवार, की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक कलेक्टर श्री संजीव झा, पुलिस अधीक्षक, आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। उक्त बैठक में माननीय कलेक्टर महोदय श्री संजीव कुमार झा द्वारा जिले के अंतर्गत राजस्व मामलों के अधिक से अधिक प्रकरण चिन्हांकित किये जाने एवं उन्हें निपटारे हेतु अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों को निर्देशित किया जावेगा। राजस्व मामले जैसे खातों के मध्य आपसी बंटवारे के मामले, वारिसों के मध्य बंटवारे के मामले, याददाश्त के आधार पर बंटवारे के मामले, कब्जे के आधार पर बंटवारे के मामले, दण्ड प्रक्रिया संहिता 145 के कार्यवाही के मामले, रेन्ट कन्ट्रोल एक्ट के मामले, सुखा अधिकार से संबंधित मामले, विक्रय पत्र/ दान पत्र/वसीयत नामा के आधार पर नामांतरण के मामले एवं अन्य राजीनामा योग्य राजस्व के मामलें सम्मिलित है।


पुलिस अधीक्षक कोरबा को यातायात से संबंधित ट्राफिक चालान से संबंधित छोटे मामले , समरी प्रकरण, राजीनामा वाले प्रकरण, आपसी पारिवारिक विवाह के अपराधिक प्रकरण सहित, चेक बाउन्स , आबकारी एक्ट, के छोटे मामले इत्यादि को निपटारे हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों को लोक अदालत में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा को नगर पालिक निगम के अंतर्गत प्री-लिटिगेशन के प्रकरण जलकर, संपत्ति कर से संबंधित अधिक से अधिक मामलों को नेशनल लोक अदालत हेतु चिन्हांकित कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा को सूची प्रेषित करने तथा लोक अदालत में अधिक से अधिक लोगों को लाभांन्वित करने के लिये निर्देशित किया गया। इसके साथ मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के संबंध में आयोजित बैठक में श्री अतुल ठक्कर, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, अश्मिका तिवारी, न्यू इंडिया इंश्योरेन्स कंपनी कोरबा, श्री एस.के. सिन्हा, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, श्री राम पाण्डेय, उपशाखा प्रबध्ंाक, ओरिण्टल इंश्योरेन्स कंपनी कोरबा, श्री ए.के. सहाय, यूनाईटेड इंडिया कंपनी, कोरबा उक्त बैठक में उपस्थित हुये। बीमा कंपनी के अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हांकित कर नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। साथ ही पक्षकारों के साथ राजीनामा के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण किए जाने हेतु प्री सिटिंग किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त समस्त बैठक में श्रीमती शीतल निकुंज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा शामिल थी। इसके साथ ही विद्युत, बिजली बिल संबंधी मामलों को भी शामिल किया जावेगा। 12 जुलाई को समस्त फायनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधकों की बैठक ली जावेगी।  

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad