इस मुहल्ले का दुर्भाग्य ही है जो पिछले 22वर्षों से हर साल पूरे वर्षा ऋतुभर सड़क जलमग्न रहती है
बताया जाता है कि इस वर्ष नाली और सड़क बनाने हेतु राशि भी स्वीकृत हो चुकी है,किन्तु ये जनप्रतिनिधियों की उदासीनता है या ठेकेदारों की मनमानी इस बार भी रहवासियों को कीचड़, पानी,विषैले जन्तुओं के साथ ही चौमासा काटना होगा।इस मुहल्ले के रहवासी सुरेश गुप्ता,कौशल साहू,कन्हैया देवांगन ,लोकेश जैन के अनुसार वे हर बरस बार बार जनप्रतिनिधियों की मिन्नतें करते हैं,
स्पाट में बुलाकर फोटोशूट करवाते हैं,इस बार भी नगर पंचायत डोंगरगांव अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,पार्षद, सी एम ओ साहब को अपनी पीड़ा बताबता कर लिखित मौखिक याचना करते रहे हैं पर आखिर बरसात के पहले सड़क न बननी थी न बनी।ऊपर से सड़क के आर पार लगभग डेढ़ फीट ऊंची बनाई गई नाली में स्कूटी चलाती महिलाएं रोज ही गिर गिर कर घायल हो रही है,पर हाय रे दुर्भाग्य अपनी विपदा को आखिर किसे बतावें।इस छोटी सी समस्या के लिए कोई मुख्यमंत्री तक तो जा नहीं सकते।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.