भगवान श्री राम की माता कौशल्या का विश्व में इकलौता मंदिर।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।
रायपुर -जिले के चंदखुरी गांव में भगवान श्री राम की माता कौशल्या का मंदिर है,जो दुनिया का इकलौता मंदिर है ।
ग्राम चंदखुरी126 तालाब होने के कारण जिले में मशहूर है।
ग्राम के जलसेन तालाब के बीच में स्थित है। माता कौशल्या की जन्म स्थली होने के कारण इसे प्रभु श्री राम का ननिहाल कहा जाता है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी इसे
पर्यटन -तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यहां के विकास के लिए करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं पर अमल किया जा रहा है।
शासन द्वारा सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।
यहां प्रतिदिन दूर दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
भगवान श्री राम का ननिहाल होने के कारण सभी भक्तों में विशेष भक्ती की भावना होती है।
प्रत्येक रविवार को रामचरितमानस का पाठ क्षेत्र की लोकप्रिय मानसमंडलियों द्वारा किया जाता है।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.