एबीईओ राजीव नयन शर्मा का निधन
अरविन्द तिवारी की रिपोर्
जांजगीर चांपा - जिले के नवागढ़ विकासखण्ड में पदस्थ खंड शिक्षा अधिकारी एवं विजन इंस्टीट्यूट जांजगीर के संचालक राजीव नयन शर्मा (44 वर्ष) का बिलासपुर रामा लाईफ सिटी कालोनी स्थित निवास में हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। अमोरा (महन्त) के मूल निवासी शर्मा अपने पीछे मम्मी - पापा - पत्नि और दो बच्चों सहित अपना भरा पूरा परिवार छोंड़ गये हैं। दो बहनों और एक भाई में मंझलें राजीव नयन का अंतिम संस्कार सरकंडा मुक्तिधाम में किया गया , जहां दीपक तिवारी ने उन्हें मुखाग्नि दी। बताते चलें कि शिक्षा जगत में राजीव नयन का जाना पहचाना नाम है। जिला मुख्यालय सहित आसपास के अनेकों छात्र छात्रायें उनके विजन इंस्टीट्यूट में कोचिंग करके विभिन्न विभागों में चयनित होकर अपनी सेवायें दे रहे हैं। उनके निधन का समाचार सुनते ही सभी छात्र छात्रायें उनको सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.