सी०बी०एस०ई० सीनियर स्कूल, सर्टीफीकेट की मुख्य परीक्षा 2022 मे छात्रा अदिति सिंह ने प्राप्त किया प्रथम स्थान...।
कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर विकासखण्ड में संचालित एम०एस० पब्लिक स्कूल, श्री सर्वेश्वरी नगर, तलवापारा, बैकुण्ठपुर के कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं का उत्क्रीष्ट प्रदर्शन रहा । सी०बी०एस०ई० सीनियर स्कूल, सर्टीफीकेट की मुख्य परीक्षा 2022 की कक्षा में छात्रा अदिति सिंह ने प्रथम स्थान, छात्रा रितिका जायसवाल ने द्वितीय स्थान एवं छात्रा अर्पिता पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले समस्त छात्र छात्राओं को विद्यालय के संचालक समिति, प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से इनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई ।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.