Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 20, 2022

21 जुलाई को जिले में कोविड वैक्सीनेशन महाभियान’

 21 जुलाई को जिले में कोविड वैक्सीनेशन महाभियान’


*’कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी शेष हितग्राहियों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की’*

*’30 सितंबर तक निःशुल्क लगाए जा रहे हैं प्रीकॉशन डोज़, पात्र हितग्राही जल्द से जल्द ज़रूर लगवाएं टीका’*


*’स्कूलों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केंद्रों और डोर टू डोर जाकर लगातार वैक्सीनेशन जारी’*



कोरिया जिले में आगामी 21 जुलाई को कोविड वैक्सीनशन महाभियान आयोजित किया जा रहा है। 21 जुलाई को सुबह 09 बजे से वैक्सीनशन शुरू किया जाएगा। प्रशासन द्वारा 50 हज़ार वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। इसमें पहला, दूसरा और प्रीकॉशन डोज़ लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने इस महाभियान को सफल बनाने सभी अधिकारियों को अपने सम्पूर्ण अमले का उपयोग कर शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए हैं।


’कलेक्टर श्री शर्मा ने की टीकाकरण करवाने की अपील -’

कलेक्टर श्री शर्मा ने टीकाकरण से छूटे सभी नागरिकों से इस महाअभियान में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और अब तक इसके संक्रमण से हुई क्षति को देखते हुए कोरोना से सुरक्षा के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। टीकाकरण करवाकर आप अपने परिवार, अपने जिले, अपने प्रदेश और अपने देश के साथ पूरे विश्व इस कोरोना महामारी से सुरक्षित कर सकते हैं। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही यह महाअभियान सफल होगा।


’जिले में 5 लाख से ज्यादा वैक्सीनेशन, 21 हज़ार प्रीकॉशन डोज़ लगाए गए’

जिले में अब तक 5 लाख 615 प्रथम डोज़ लगाए गए हैं। 4 लाख 99 हज़ार 882 दूसरा डोज़ और 21 हज़ार 40 प्रीकॉशन डोज़ लगाए गए हैं। जिले में लगातार वैक्सीनेशन जारी है। स्कूलों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केंद्रों और डोर टू डोर जाकर भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है।


’18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क लगाए जा रहे हैं प्रीकॉशन डोज़’

कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में जारी निर्देशों के अनुसार जिले में 18 वर्ष व इससे अधिक आयु वर्ग के सभी लाभार्थीयों का प्रीकॉशन डोज का टीकाकरण सभी सरकारी कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों में निःशुल्क प्रारंभ किया गया है। लाभार्थी कोविड-19 टीकाकरण के द्वितीय डोज लेने के 06 माह या 26 सप्ताह पूर्ण होने पर ही प्रिकॉशन डोज हेतु पात्र होंगे। यह अभियान 30 सितम्बर 2022 कुल 75 दिनों तक चलाया जायेगा। इसका लाभ ज़रूर उठायें।


*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*

*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad