कचरा फेंक कर घर वापस लौट रहे कंचादुर के 25 वर्षीय युवक को ट्रक ने मारी ठोकर घटनास्थल पर दर्दनाक मौत
गुण्डरदेही । रविवार की सुबह कंचादुर निवासी दीप चंद्राकर पिता अशोक कुमार चंद्राकर उम्र 25 वर्ष को एक आज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई बताया गया कि मृतक युवक रविवार को सुबह पांच बजे अपने घर से कचरा फेंकने गया था जहां वापस आते वक्त दुर्ग की ओर से आ रही अज्ञात ट्रक ने उसे पीछे से ठोकर मार दी जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई इधर घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणो ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया
जिससे दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग राजस्व विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर भीड़ को काबू किया गया इधर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा मृतक के परिजन को सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए मुआवजा राशि तत्काल प्रदान किया गया व घटना स्थल पर तत्काल ब्रेकर बनवाने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए ग्रामीणो ने बताया कि तकरीबन 8 साल पहले मृतक की बहन का उसी जगह मे एक बस ने ठोकर मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.