सार्वजनिक स्थान पर चाकु लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर.....थाना रतनपुर में जरिये मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम रैनपुर में एक व्यक्ति हाथ में चाकुनुमा हथियार लहरा रहा है। तथा लोगों को डरा धमका रहा है। कि सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर थाना से टीम रवाना किया । मुखबीर के बताये स्थान घनश्याम दाऊ चौक रैनपुर में रेड किया जहॉं पर एक व्यक्ति हाथ में चाकू नुमा हथियार लिये लहराते लोगों को डरा धमका रहा था जिसे पुलिस घेराबंदी कर युवक से चाकू को जप्त किया नाम पता पूछने पर अपना नाम अर्जून केंवट पिता दिलीप केंवट उम्र 20 वर्ष निवासी रैनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)का रहने वाला बताया तथा चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिये बोला गया जो कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। जिसे उक्त हथियार के साथ थाना लाकर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.