कोटा पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को अगवा कर, दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
कोटा...प्रार्थी दिनांक 29.मार्च.22 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराएं दिनांक 27 मार्च की दरमियानी रात इसकी नाबालिक लड़की उम्र 17 साल को मध्य रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है, रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था, अपहृता एवं आरोपी का लगातार पतासाजी जारी था, दौरान विवेचना साइबर सेल की मदद से लोकेशन प्रयागराज उत्तर प्रदेश में होना पाए जाने से वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशानुसार कोटा पुलिस टीम को प्रयागराज उत्तर प्रदेश रवाना किया गया,जहां लोकेशन के आधार पर अपहृता नाबालिक बालिका को थाना लाकर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। मामले के आरोपी संजू साहू पिता विश्राम साहू उम्र 23 साल को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया है
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा, उप निरी श्यामलाल गढ़वाल, सउनि. ओमकार बंजारे,का विशेष योगदान रहा है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.