भारत ने वेस्टइंडीज को 2 विकेट पर से हराकर सीरीज में अपने नाम की
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट*
कैरिबियाई सरजमीं पर भारत ने वनडे श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन कर सीरीज अपने नाम की।
भारत ने कई स्टार खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह,शमी, इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। दूसरी पंक्ति के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया है।
त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल,पोर्ट आफ स्पेन में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दिलाई।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 311 रन 6विकेट खोकर बनाए।
100 वां वनडे मैच खेल रहे शाई होप ने 115 रनों की शतकीय पारी खेली। कप्तान पूरन ने शानदार 74रन बनाए। और 50 ओवर में वेस्टइंडीज ने 6विकेट के नुकसान में शानदार 311 रन बनाए।
भारत की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अक्षर पटेल ने 64रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट भी लिया।इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।श्रेयस अय्यर 63 रन,संजू सैमसन ने 54 रनों का योगदान दिया।
पहले वनडे में शानदार 97 रनों की पारी खेलने वाले कप्तान शिखर धवन आज केवल 13बनाकर आउट हो गए। सूर्य कुमार यादव 8रन ही बना पाए।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.