Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 28, 2022

2 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 2 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।शिक्षकों के अनिश्चित कालीन आन्दोलन के तृतीय दिवस वेदप्रकाश साहू नवीन शिक्षक संघ  दिलीप कुमार साहू छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन  जितेंद्र कुमार शर्मा शालेय शिक्षक संघ के सामूहिक में कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव ,सचिव वित्त विभाग,सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को 2 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा ।



नवीन शिक्षक संघ के बालोद के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू ने बताया कि  25 जुलाई से जिले के 3 बड़े शिक्षक संगठन सामूहिक नेतृत्व में आंदोलनरत है जिससे कि बालोद जिले के सभी शिक्षक आन्दोलन में शामिल होने से समस्त स्कूलों में ताला बंदी हो गई  है। 2 सूत्री मांगों को लेकर समस्त विभाग के कर्मचारी,अधिकारी भी आंदोलनरत है जिससे कि कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से बंद हो गई है।


वेतन विसंगति के कारण शिक्षक अधिक प्रभावित


जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू ने बताया कि शिक्षक एल बी संवर्ग को जब समतुल्य वेतनमान प्रदान किया गया तब अन्य कर्मचारियों की भांति नियमानुसार वेतनमान का निर्धारण न करते हुए विसंगतिपूर्ण वेतन निर्धारण किया गया । जिससे वेतन विसंगति के कारण हजारों रुपये  प्रति माह वेतन की क्षति हो रही है। वेतन विसंगति वर्ग 3,वर्ग 2 व वर्ग 1 के शिक्षक एल बी संवर्ग में व्याप्त है। वेतन विसंगति के कारण जहां अन्य कर्मचारियों से शिक्षक एल बी संवर्ग को कम वेतन मिल रहा है उस पर पिछले 3 वर्षों से शासन द्वारा मंहगाई भत्ता लंबित कर दिया गया है जब कि केंद्र सरकार एवं देश की अन्य राज्यों की सरकारों द्वारा 34% मंहगाई भत्ता अपने कर्मचारियों को प्रदान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 12% कम मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है। गृह भाड़ा भत्ता भी सातवें वेतनमान के अनुसार न देकर छठवें वेतनमान के अनुसार दिया जा रहा है।जिससे कि शिक्षकों को   हजारों रुपयों की क्षति हो रही है।अन्य कर्मचारियों से वेतन विसंगति के कारण कम वेतन और उस पर मंहगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता का भुगतान नहीं होने से अन्य कर्मचारियों की अपेक्षा शिक्षकों को मंहगाई की मार अधिक प्रभावित कर रही है।जिससे कि शिक्षकों में शासन प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है और वे अनिश्चित कालीन आंदोलन करने विवश हुए हैं।


बैला बैगा और दुर्ग संभाग आयुक्त को सौपेंगे ज्ञापन।


अनिश्चित कालीन आन्दोलन का शुभारंभ जिले के ब्लॉक मुख्यालयों में शिव जी की जलाभिषेक से किया गया।द्वितीय दिवस प्रत्येक ब्लॉक में एस डी एम या तहसीलदार के माध्यम से शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। आंदोलन के तृतीय दिवस कलेक्टर बालोद के माध्यम से मुख्यमंत्री ,मुख्य सचिव,सचिव वित्त विभाग,सचिव सामान्य प्रशासन को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।


आन्दोलन के चौथे दिवस  हरेली त्यौहार के अवसर पर प्रत्येक ब्लॉक में बैला और बैगा को ज्ञापन सौंपकर मांगो को पूरा कराने का निवेदन किया जाएगा।

तथा पांचवे दिवस दुर्ग संभाग आयुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जावेगा जिसमें संभाग ,जिले एवं ब्लॉक के समस्त पदाधिकारीगणों की उपस्थिति रहेगी।



ज्ञापन सौंपने वालों में रूपेंद्र सिन्हा, संजय साहू,वेदप्रकाश साहू,दिलीप साहू ,जितेंद्र शर्मा ,जितेन्द्र कुमार गजेंद्र,प्रदीप साहू ,आर के खरांशु,चन्द्रजीत यादव,हिलेश्वर देवांगन,बलराम बंजारे,प्रवीण पांडेय,लीमेश रात्रे,भगवानी जांगड़े,जनक ठाकुर,विजय साहू,धर्मेंद्र देशलहरा, माधव साहू, गजेंद्र रावटे,एम एल गौतम,खिलेश गंगासागर,पवन कुम्भकार,उमेश कुमार साहू,अनुराधा देखमुख,प्रकाश कुम्भकार,आई एल साहू,हेमलाल जोशी,रश्मि साहू,हेमलता घोटी,एस के शांडिल्य,अभय कुमार साहू,नरेंद्र कुमार साहू,एस के सोनबरसा,टी के साहू, वी एस ठाकुर,टोमन भुआर्य,एल के गंजीर, दुलेश्वर साहू,ऐमन नेताम,अशोक कुमार साहू,धिराज कस्तूरे,रोहित ठाकुर,केशव बघेल लोमश साहू,कुशल यादव,एस के आशिफ रिजवी,कौशल साहू,राकेश ठाकुर,अजय लड्डा,गुरुमुख सिंह वशिष्ठ,संजय यादव,सुरेश बंजारे,कामेश्वर सिंह,ठाकुर राम साहू आदि थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad