भारत ने वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 3 रनों से हराकर सीरीज 1-0 से बढ़त बनाई।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी।
भारत ने वेस्टइंडीज से तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का पहला मुकाबला रोमांचक मुकाबले में 3 रनों से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
भारत ने ठोस शुरुआत कर 308 रन बनाए। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 305 रन ही बना सकी।
भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही, कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने 119 बनाए।गिल ने रन आउट से पहले 53 गेंदों में 64 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।यह उनका पहला वनडे अर्धशतक है। कप्तान शिखर धवन अपने शतक से 3 रन से चूक गए। उन्होंने 97 रनों की पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 57 गेंदों में 54 रन बनाए।
सूर्य कुमार यादव 13 रन संजू सैमसन 12 ने सस्ते में आउट हो गए।
दीपक हुड्डा 27 रन एवं अक्षर पटेल के 21 रनों की पारी से भारत ने 308 बनाए।
अंतिम ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 15 रनों की आवश्यकता थी , लेकिन सिराज ने 11 रन ही दिया और भारत को 3 रनों से मैच में जीत दिलाई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत निराशाजनक रही,शाई होप 7 रन बनाकर आउट हुए।शामराह ब्रुक्स 46रन बनाए, मेयर्स ने सर्वाधिक 75 रनों का योगदान दिया। कप्तान पूरन ने 25 रन बनाए,पांवेल 6रन ,किंग ने 54 रन बनाए,
अकील हुसैन 33 नाबाद, और रदर फोर्ड 39 नाबाद ने अपनी टीम को जीत के करीब ले गए। मगर अंत में टीम 305 रन ही जुटा पाई।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.