Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 25, 2022

विशेष टीकाकरण अभियान अंतर्गत दो दिन में लगे 45 हजार से अधिक टीके


बारिश के बीच खेत-खलिहान में भी पहुँचा टीकाकरण दल

बलौदाबाजार,24 जुलाई 2022:- जिले में कोरोना के प्रसार की रोकथाम से बचाव के लिए कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर 22 और 23 जुलाई को आयोजित कोविड टीकाकरण महाअभियान अंतर्गत में 45 हजार 190 लोगों को टीका लगाया गया। 

विशेष टीकाकरण महाअभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि, लगे हुए कुल टीकों में विकासखण्ड बलौदाबाजार में 7007,भाटापारा में 7140, बिलाईगढ़ में 5870,कसडोल में 7158 ,पलारी में 7296, और सिमगा में 10719 टीका लगाए गए। इस महा अभियान में कलेक्टर श्री बंसल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत ,महिला बाल विकास,राजस्व ने भी अंतर विभागीय समन्वय का उदाहरण पेश करते हुए सहयोग किया। अभियान को सफल बनाने के लिए कर्मचारी अधिकारियों ने गाँव मे लोगों के बीच जाकर उनसे इस बाबत अपील भी की। जिला स्तर से भी स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण किया,स्वयं कलेक्टर ने लवन में निरीक्षण के दौरान अपना बूस्टर डोज लगवाया।

सीएमएचओ ने बताया की टीकाकरण दो पालियों ने था परन्तु इस समय जिले में बरसात हो रही है तथा कृषि कार्य तेजी से जारी है ऐसे में लोग अपनी खेती किसानी में व्यस्त होने के कारण कई केंद्रों में टीका हेतु नहीं आ रहे थे जिस कारण स्वास्थ विभाग के टीकाकरण दल ने लोगों का उनके कार्यस्थल अर्थात खेतों में ही टीका लगाने का कार्य किया। ऐसा उदाहरण पलारी के ग्राम मुड़पार में देखने को मिला। खेतों में पहुँचे दल के ग्रामीण चिकित्सा सहायक सतीश नायक और स्टाफ नर्स प्रतिभा खाका ने बताया कि, गांव में बारिश हो रही थी जिस कारण खेतों में बुवाई का काम चल रहा था,लोग घरों में नहीं थे। ऐसे में हम लोगों ने खेत पर ही जाकर टीका लगाना तय किया वहां जाने पर ग्रामीणों का भी सहयोग मिला और सभी ने टीका लगवाया। जिले के वनांचल क्षेत्रों में भी दल ने पहुँच के कार्य किया। कलेक्टर ने इस उपलब्धि पर संतोष जाहिर करते हुए आगामी कुछ दिनों में भी एक बार पुनः अभियान चलाने और उसकी कार्य योजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने इसके लिए ड्यूलिस्ट का जल्द से जल्द सत्यापन पूर्ण करने को भी कहा।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 

जिला ब्यूरो चीफ मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी 

सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309



समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
.....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad