Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 15, 2022

सिवनी : आज सुबह 6 दुकानें भरभरा कर गिरी लाखों का नुकसान

 सिवनी : आज सुबह 6 दुकानें भरभरा कर गिरी लाखों का नुकसान


सी एन आई न्यूज सिवनी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

 July 15, 2022 

सिवनी। नगर पालिका परिषद सिवनी के समीप स्थित पुरानी थोक सब्जी मंडी की 6 दुकानें शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे धराशाही हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका चौक के समीप तालाब के किनारे स्थित यहां 6 दुकाने भरभरा कर गिर गई।जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इन छह दुकानों में दुकानदारों का काफी माल भरा हुआ था।


यहां प्यारी चाय के नाम से फ्रेंचाइजी लेकर दुकान संचालक लक्ष्मण जेहानि की दुकान गिर गई वही इससे लगी हुई हेयर मेंस पार्लर एंड गर्ल्स पार्लर गोपाल बंदेवार की दुकान, नूर मोहम्मद की इलेक्ट्रॉनिक की दो दुकानें व पप्पू चौरसिया की पान की दुकान पूरी तरह से गिरकर बर्बाद हो गई। इन दुकानों में रखा सामान काउंटर सो के सब कुछ नष्ट हो गया।

दुकानदार नूर मोहम्मद ने बताया कि उनकी दो दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक का काफी सामान भरा हुआ था। जिसमें एक दुकान में गोदाम का उपयोग किया जा रहा था। जहां स्पेयर पार्ट्स, एलसीडी, साउंड सिस्टम आदि भरा था। जिसकी कीमत ही लगभग 4 से 5 लाख रुपये थी तथा दूसरी दुकान में रिपेयरिंग का काम होता था। वही अन्य दुकानदारों का भी लाखों का नुकसान हुआ है। दुकान गिर जाने से व्यापारी खासे चिंतित परेशान हो रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad