रायपुर
रायपुर से पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
रायपुर - भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ लेंगी।एन डी ए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने 540 वोट हासिल किए, वहीं विपक्षी दलों के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने 208मत हासिल किए।
15 वोट अवैध पाए गए।
इस चुनाव में लोगों ने दलगत राजनीति से हटकर अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट किया।
इस कारण अनेक प्रदेशों में विधायकों द्वारा क्रास वोटिंग हुई।
द्रौपदी मुर्मू ने जैसे ही जीत का आंकड़ा छुआ। भाजपाइयों ने जोरदार तरीके से जश्न मनाया।
सारे नेता नाचते गाते हुए एक दूसरे को बधाई दी।
आज जय स्तंभ चौक में सारे नेता खुशी में जश्न मनाते रहे। तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
आज शामिल नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह,नेता प्रतिपक्ष धर्म लाल कौशिक, आदिवासी नेता नंद कुमार साय,ननकी राम कंवर,नारायण चंदेल, पुन्नी लाल मोहले
अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल, श्रीचंद सुंदरानी, सौरभ सिंह,अशोक बजाज, छगन मूंदड़ा,अंजय शुक्ला, ओंकार सिंह बैस, रमेश ठाकुर, अनुराग अग्रवाल, सीमा साहू ,
एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओ ने जीत का जश्न मनाया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.