सी.बी.एस.ई.द्वारा घोषित कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम मे 95.2%अंक प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया...
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....खालसा पब्लिक स्कूल डोंगरगढ़ के मेघावी छात्र सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव एवं श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव के भतीजे साकार श्रीवास्तव ने सी.बी.एस.ई.द्वारा घोषित कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम मे 95.2%अंक प्राप्त कर परिवार एवं नगर का नाम रोशन किया है।अतुल श्रीवास्तव एवं श्रीमती वत्सला श्रीवास्तव के सुपुत्र साकार श्रीवास्तव प्रारंभ से ही कुशाग्र बुद्धि के छात्र रहे है। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा मे चयनित होकर इन्होंने अपने परिवार का नाम रोशन किया था।विद्यालय मे होने वाले स्पेलबी कंपटीशन मे लगातार छै वर्षो से विजेता होने का गौरव प्राप्त करनेवाले साकार डाक्टर बधकर जरूरत मंदो की सेवा को अपना ध्येय मानकर आगे बढ़ रहे है। पढ़ाई के साथ साथ क्रिकेट के उम्दा खिलाड़ी के रूप मे भी अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले साकार की इस शानदार उपलब्धि पर,अनेक सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है।गायत्री प्रज्ञा पीठ रतनपुर के प्रमुख ट्रस्टी दिनेश पांडेय, संस्कार भारती बिलासपुर के कार्यकारी जिलाध्यक्ष शुकदेव कश्यप,वरिष्ठ साहित्यकार ब्रजेश श्रीवास्तव,सेवाभारती के प्रांतीय संगठन मंत्री लोमसराम साहू जी ने साकार के सफलता पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.