Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 22, 2022

वादा निभाओ महारैली व विधानसभा घेराव करने रायपुर जा रहे शिक्षकों को जीपीएम पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर अस्थायी जेल मङ्गल भवन मरवाही व गुरुकुल जिम्नास्टिक में रखा...

वादा निभाओ महारैली व विधानसभा घेराव करने रायपुर जा रहे शिक्षकों को जीपीएम पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर अस्थायी जेल मङ्गल भवन मरवाही व गुरुकुल जिम्नास्टिक में रखा...

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 

CNI NEWS जीपीएम / छत्तीसगढ़ सरकार दमनकारी नीति अपनाकर शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार अपना वादा भूलकर सहायक शिक्षकों के साथ अन्याय कर पुलिस प्रशासन द्वारा रणनीति को कुचलने को प्रयास कर रही है।

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही/छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रान्तीय आह्वान पर पूरे प्रदेश के सहायक शिक्षक अपनी एक सूत्रीय मांग वेतन विसङ्गति दूर कराने के सम्बन्ध में एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर वादा निभाओ महारैली व विधानसभा का घेराव करने रायपुर जा रहे थे लेकिन सुबह से पुलिस प्रशासन की सक्रियता के कारण शिक्षक शिक्षिकाओं को बस स्टैण्ड मरवाही,सिवनी मोड़,रेलवे स्टेशन पेण्ड्रारोड में रोकने का प्रयास किया जा रहा था महारैली में शामिल होने जा रहे शिक्षकों की बढ़ती संख्या को देखते साथ ही पुलिस ने चुस्ती दिखाई और शिक्षकों को मरवाही सिवनी मोड़ और रेलवे स्टेशन में रोककर लगभग 93 शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अस्थायी जेल मङ्गल भवन मरवाही व गुरुकुल जिम्नास्टिक भवन में रखा गया।

सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों के गिरफ्तारी की जानकारी जैसे ही शिक्षकों तक पहुँची शिक्षकों का आक्रोश राज्य सरकार की दमनकारी नीति को लेकर और बढ़ गया।इस मामले को लेकर मरवाही और पेण्ड्रा के अन्य शिक्षकों ने भी पहुँचकर अपनी गिरफ्तारी दी और राज्य सरकार की बर्बरता दमनकारी नीति को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार की वादाखिलाफी बताया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की एक सूत्रीय माँग वेतन विसङ्गति को लेकर पूरे राज्य के शिक्षकों में वादाखिलाफी को लेकर आक्रोश है यही कारण है कि विधानसभा सत्र के प्रारम्भ होते साथ ही फेडरेशन ने एक दिवसीय वादा निभाओ स्मरण आन्दोलन का आगाज कर दिया है जिससे राज्य सरकार तक सहायक शिक्षकों की आवाज बुलंद हो सके।फेडरेशन के एक दिवसीय हड़ताल के साथ साथ आगामी दिनों में पूरे प्रदेश भर में अधिकारी कर्मचारी संगठन द्वारा डीए और एचआरए को लेकर 25 जुलाई से 29 जुलाई तक पाँच दिन हड़ताल घोषित कर दिया गया है वहीं कुछ संगठनों द्वारा 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी गई है वर्तमान में हालात ऐसे बने हुए हैं कि राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अपनाकर बैठी हुई है जिसके कारण संघों द्वारा चरणबद्ध आन्दोलन किया जा रहा है।

पदाधिकारियों ने बताया कि सहायक शिक्षकों की यह बहुप्रतीक्षित मांग वेतन विसङ्गति दूर कर वादा निभाने को लेकर है लेकिन अंतर्विभागीय कमेटी के गठन के 10 माह उपरान्त भी राज्य सरकार इस पर फैसला नहीं ले पा रही है जबकि माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया था कि वर्ग एक और दो की अपेक्षा वर्ग तीन को बहुत कम वेतन मिल रहा है कांग्रेस सरकार इस अंतर को जरूर दूर करने का प्रयास करेगी।वहीं ब्लॉक अध्यक्ष मोहन मिश्रा ने कहा है कि सहायक शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर आज हम रायपुर कूच कर रहे थे। लेकिन राज्य सरकार पुलिस प्रशासन को आगे करके शिक्षकों के बर्बरता पूर्वक व्यवहार कर रही है।जिला मीडिया प्रभारी बलराम तिवारी ने कहा है कि प्रान्तीय आह्वान पर आज पूरे जिले के सहायक शिक्षक अपनी एक सूत्रीय मांग को पूरा कराने रायपुर जा रहे थे लेकिन पूरे जिले के शिक्षकों को यहीं पर रोक दिया गया है कुछ साथियों को सिवनी मोड़ मरवाही और कुछ साथियों को रेलवे स्टेशन पेंड्रारोड में रोककर गिरफ्तार कर अस्थायी जेल में रखकर छत्तीसगढ़ सरकार दमनात्मक नीति अपना रही है। सरकार आंदोलन को जितना दबाने का प्रयास करेगी निश्चित प्रान्तीय निर्णय अनुसार यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा।सरकार अपने किये गए वादे को पूरा करे और वेतन विसङ्गति की समस्या को दूर करे।

पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी किये जाने पर मुख्य रूप से मोहन मिश्रा, बलराम तिवारी,सत्यनारायण जायसवाल,अमित कुमार राय,हेमवती शर्मा,अंजना गुप्ता,पीयूष गुप्ता,दिनेश राठौर,ओमप्रकाश सोनवानी,नीतू पाठक,हेमिन कोसले,अजय चौधरी,शरद ताम्रकार,विनय राठौर,नलिनी राय,कुसुमलता नागेश ,किरण रघुवंशी,अमिताभ चटर्जी,पूर्णिमा सूर्यवंशी,यज्ञनारायण शर्मा,भागीरथी कैवर्त,दीपक तिवारी,प्रशांत राय,अमित जायसवाल,अन्नपूर्णा धुर्वे, जितेन्द्र जायसवाल,पंचराम कैवर्त,राजेश चौधरी,कमलेश चौधरी,अशोक दुबे,दीपेश प्रजापति,संतोष प्रजापति सहित जिले कई शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


सूरज यादव

CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL

जिला ब्यूरो/संवाददाता

गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.

9617435197

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad