थाना पेंड्रा,अपराध क्रमांक 306/22 धारा 307 भादवि,जमीन के विवाद पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया जानलेवा हमला...
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/अपराध दर्ज कर,आरोपी को किया गया तत्काल गिरफ्तार,जीपीएम पुलिस की कार्यवाही,बेहतर इलाज के लिए आहत सिम्स रिफर...
थाना पेण्ड्रा में प्रार्थी वीर सिंह खलखो पिता स्वर्गीय चंपाल सिंह उम्र 40 साल निवासी पड़रिया ने दिनांक 28/07/22 के रिपोर्ट दर्ज करायी कि ये लोग 5 भाई हैं और सब का आपसी बटवारा हो चुका है,सबसे छोटा भाई सुखदेव जब भी शराब पीता है,तब गैसलाल से जमीन कम हिस्सा बटवारा दिये हो कह कर विवाद करते रहता है,आज सुबह जब गैसलाल अपने घर के बाहर बैठा हुआ था।सुखदेव लाल आया और मुझे कम जमीन दिए हो इसी बात पर दोनों में विवाद होने लगा गुस्से में आकर गैसलाल बोर घर से टंगिया को निकाल कर सुखदेव को दौडाकर जान से मारने की नियत से मारा जो गला आधा कट गया है रिपोर्ट पर से तत्काल थाना पेंड्रा में अपराध क्रमांक 306/22 धारा 307 भादवि कायम किया गया।
प्रकरण के हालात से थाना प्रभारी पेण्ड्रा के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला श्री अशोक वाडेगावकर के मार्गदर्शन में थाना पेंड्रा की टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु तथा आहत के बेहतर उपचार कराने का निर्देश दिए। 
थाना पेण्ड्रा की टीम के द्वारा तुरन्त ही घटना स्थल का निरीक्षण कर , आरोपी गैस लाल खलखो पिता स्वर्गीय चंपाल सिंह उम्र 54 साल निवासी पड़रिया की पतातलाश कर हिरासत में लिया गया , एवम आरोपी से घटना में प्रयुक्त टंगिया को जप्ती उपरांत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.