गुण्डरदेही
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट
गुण्डरदेही । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय व प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल के आह्वान पर प्रदेश मंत्री राकेश यादव जिला प्रभारी केदार नाथ गुप्ता जिलाध्यक्ष बालोद कृष्णकांत पवार व गुण्डरदेही भाजपा मण्डल अध्यक्ष दुष्यन्त कुमार सोनवानी के आदेशानुसार एंव प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू के मार्गदर्शन में गुण्डरदेही के रेगाकठेरा सोसाइटी मे 22 जुलाई शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं तालाबंदी कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित किया गया है। गुण्डरदेही किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टीकाराम निषाद ने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसानों को हो रहे खाद संकट व रसायनिक खादो की कालाबाजारी अघोषित बिजली कटौती की समस्याओ के समाधान करने रेंगाकठेरा सोसाइटी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व तालाबंदी किया जाएगा वही क्षेत्र मे अघोषित बिजली कटौती को लेकर गुण्डरदेही बिजली आफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा श्री निषाद ने गुण्डरदेही भाजपा मंडल व किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारियो को किसान हित को ध्यान रखते हुए धरना प्रदर्शन मे शामिल होने अपील की है उक्त कार्यक्रम के प्रभारी ठाकुर राम चन्द्राकर व पुष्पेंद्र चन्दाकर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.