पिथौरा _भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा खाद संकट और अघोषित बिजली कटौती के कारण राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है यहां अधिकांश लोग कृषि कार्य करते हैं और भूपेश सरकार के द्वारा समय पर खाद नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण छत्तीसगढ़ के किसान परेशान हैं और साथ ही अघोषित बिजली कटौती से भी किसान के अलावा आम जनता भी परेशान हैं इन परेशानियों को देखकर भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा आज सहकारी समिति के प्रबंधक को एवं कनिष्ठ यंत्री बिजली विभाग पिथौरा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें पिथौरा के जूनियर इंजीनियर बिजली विभाग के यशवंत कुमार ध्रुव ने कहा कि बरसात के मौसम में बिजली लाइन का ब्रेकडाउन होता है जिसे तुरंत सुधारने का प्रयास किया जाता हैऔर लो वोल्टेज की समस्या को जल्द ही पूर्ण कर दी जाएगी अगर और कहीं समस्या हो बिजली के संबंध में तो बिजली विभाग से संपर्क कर सकते हैं समस्या का निराकरण तुरंत किया जाएगा ऐसा आश्वासन बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर द्वारा दिया गया है अभी बहुत जगह सब स्टेशन लगने वाला है जोकि वोल्टेज की समस्या को भी दूर कर दिया जाएगा इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष प्रीतम साहू किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय डडसेना भारतीय जनता पार्टी के जनजातीय मोर्चा के प्रदेश सदस्य और बलोदा बाजार जिला के प्रभारी मन्नूलाल ठाकुर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन कोसरिया आदि सदस्यगण उपस्थित थे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.