खैरागढ़. बारिश शुरू होने के साथ ही सड़कों पर बैठने आवारा तरीके से घुमने वाले मवेशियों के चलते हर साल कई दुर्घटनाएं सामने आती हैं।
इसको लेकर पहले भी पालिका ने अभियान चलाया था लेकिन धरपकड़ और सुरक्षित रूप से मवेशियों को हटाने पालिका के पास पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध नही थी। पालिका प्रशासन ने लगभग सात लाख रू की लागत से नए काऊकैचर की खरीदी की है। जिसके आने के बाद बुधवार से सड़को से मवेशियों को हटाने अभियान शुरू किया गया।
मवेशी मालिकों की लापरवाही के चलते हर साल बारिश शूरू होने के बाद से शहर की सड़के मवेशियों से भर जाती है। शहर में सुविधायुक्त कांजी हाऊस नही होने से मवेशियों की धरपकड़ भी शुरू नही हो पा रही थी। शहर के मध्य से गुजरने वाले राजनांदगांव कवर्धा मार्ग पर सोनेसरार वार्ड से लेकर अमलीपारा चौक, किलापारा, ईतवारीबाजार, तुरकारीपारा, पुराना स्टैण्ड, बस स्टैंड, सिविल लाइन, मीरा चौक, खम्हरिया नाका, कालेज मार्ग, पिपरिया वार्ड जैसे इलाकों में रोजाना मवेशियों का जमघट लगने से रोजाना यातायात प्रभावित होता है तो दूसरी ओर छोटे मोटे दुर्घटनाएं भी सामने आती है। इसमें वाहन चालकों सहित मवेशियों को भी गंभीर चोंटे आ चुकी है।
जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई करेगी
पालिका इसके लिए तैयारियों में जुटा था। काऊकैचर आने के बाद पालिका कर्मचारियों ने अधिकारियों के निर्देश के बाद मवेशियों को पकड़नें अभियान शुरू किया। बुधवार को चलाए गए अभियान में सड़को पर बैठे दर्जन भर मवेशियों को काऊकैचर की मदद से पकड़ कर सोनेसरार स्थित गौठान पहुंचाया जहां मवेशियों के सुरक्षित रखने के इंतजाम किए गए है। इधर मवेशी मालिको की खोज भी पालिका प्रशासन कर रही है। बताया गया कि घरो से मवेशियों को सड़को पर छोड़ने वाले मवेशी मालिकों पर भी पालिका प्रशासन जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई करेगी।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.