चौकी पुलिस की शराब कोचिंग कोचीयों पर बड़ी कार्रवाई
02 शराब कोचिए गिरफ्तार
आरोपीगणों के कब्जे से 80 पौवा देसी प्लेन शराब, नगदी 100 ₹, शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल किया गया जप्त
जप्त शराब की कीमत 6400 ₹, जप्त मोटर साइकिल की कीमत 10,000₹ नगदी 100₹, जुमला कीमती 16,500₹
थाना अंबागढ़ चौकी पुलिस की एक और तूफानी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर, OSD पुलिस मोहला मानपुर चौकी अक्षय कुमार, अति0 पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी अर्जून कुर्रे के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध धरपकड़ विशेष अभियान के कड़ी में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं थाना स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाकर दो शराब कोचियों को शराब परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया|
हरेली त्यौहार के मद्देनजर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पतासाजी हेतु रवाना हुए थे दौरान ग्राम भ्रमण के ग्राम बिहरीकला के पास मेन रोड में एक मोटर साइकिल चालक अपनी मोटर साइकिल में एक बड़ा सा थैला में कुछ रखें जैसा लगा जिसे रोक कर नाम पता पूछने पर अपना नाम टीका दास पिता स्वर्गीय राम दास मानिकपुरी उम्र 27 साल निवासी वार्ड नंबर 12 बाजार पारा अंबागढ़ चौकी का रहने वाला बताया जिसके पास रखें थैला को चेक करने पर थैला के अंदर रखे 80 पौवा देसी प्लेन शराब बरामद हुआ टीकाराम से पूछताछ करने पर उपरोक्त शराब को ग्राम कौड़ीकसा के हरि ओम यदु का होना बताया, उपरोक्त शराब के संबंध में हरि ओम यदु पिता संतोष लाल यादव उम्र 52 साल निवासी कौड़ीकसा से पूछताछ करने पर अपना शराब होना स्वीकार किया| कि आरोपीगणों का कृत्य आबकारी अधिनियम का पाए जाने से उपरोक्त 80 पौवा शराब कीमती 6400₹, नगदी ₹100 तथा परिवहन करने में उपयोग किए पुरानी इस्तेमाली हीरो सीडी डीलक्स जिसका सामने भाग क्षतिग्रस्त हालत में है बिना नंबर का कीमती लगभग ₹10000 जुमला कीमती 16,500₹ को जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया|
इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में आरोपी भूपेश सिन्हा पिता स्वर्गीय मोहित सिन्हा उम्र 27 साल निवासी चिल्हाटी थाना चिल्हाटी जिला राजनांदगांव के विरुद्ध मुखबिर सूचना के आधार पर 6 बोतल सिंबा कंपनी का बीयर जुमला मात्रा 3.900 बल्क लीटर कीमती ₹1200 जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक बिसेलाल कंवर, शंकर बर्वे, आरक्षक 44 दिलीप कुमार बांधे, आरक्षक 1609 इस्माइल खान, आरक्षक 454 सुशील राऊत, आरक्षक 1674 विजय कुर्रे एवं महिला आरक्षक 1125 कुंती कुंजाम की सराहनीय योगदान रहा|


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.