Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 29, 2022

अधिक राशी लेने पर होगी च्वाइस सेंटर संचालकों पर कार्यवाही

जाति सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाने में च्वाइस सेंटर के संचालक न वसूले अतिरिक्त राशि,अन्यथा कार्रवाई के लिए रहे तैयार- रजत बंसल

बलौदाबाजार-भाटापारा,29 जुलाई 2022:- कलेक्टर रजत बंसल ने आज जिला पंचायत के सभागार में समस्त च्वाइस सेंटरों के संचालको के साथ बैठक कर आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना,आधार कार्ड एवं भारत नेट जैसे योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधित कार्यो की  विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होनें सभी च्वाइस सेंटरों के संचालको कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जिलें में लगातार जाति सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाने में च्वाइस सेंटरों के द्वारा अतिरिक्त राशि लिए जाने की गंभीर शिकायते प्राप्त हो रही है। ऐसे च्वाइस सेंटर वाले सुधर जाएं। शासन द्वारा निर्धारित राशि के अलावा अन्य राशि न लेवें। नही तो शिकायत मिलने पर न केवल आई डी को निरस्त किया जायेगा। उसके साथ ही उस व्यक्ति खिलाफ 420 के तहत प्रकरण दर्ज कराकर पुलिस कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होनें जाति प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों पर गंभीर नराजगी जताते हुए समस्त तहसीलदारों एवं एसडीएम को शीघ्र ही प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही प्रमाण पत्र बनाने हेतु एकरूपता तय करने के लिए अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता एवं डिप्टी कलेक्टर टी आर महेश्वरी को रिपोर्ट बनाकर 3 दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होनें च्वांइस सेंटर संचालको को हो रही समस्याओं के बारें में भी गंभीरता से जानकारी हासिल की। श्री बंसल ने शीघ्र ही इन समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। उक्त बैठक में आयुष्मान कार्ड के फायदें एवं शत प्रतिशत शासकीय अस्पतालों में उसके उपयोग से होने वाले फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री बंसल ने प्रत्येक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाने एवं शासकीय अस्पतालों में 100 प्रतिशत क्लेम करने के लिए आम लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए है। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केवाईसी के तहत हो रहे दिक्कतों के बारे में एनआईसी को समस्या के समाधान करने के लिए निर्देशित किया है। अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता ने सभी च्वांइस सेंटर में लोक सेवा केन्द्रों में आंनलाईन सेवाओं के आवश्यक दस्तावेजों की सूची,निर्धारित शुल्क की सूची को अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए है। उक्त बैठक में समस्त च्वांइस सेंटर के संचालक सहित डिप्टी कलेक्टर टी आर महेश्वरी, सीएचएमओ डॉ. महिस्वर,उपसंचालक कृषि जोसेफ टोप्पो, एनआईसी सूचना अधिकारी सत्नारायण प्रधान, आयुष्मान नोडल विनय मिश्रा,ईडीएम संदीप साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 

जिला ब्यूरो चीफ मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी 

सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309



समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
.....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad