सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर -आज सरस्वती बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर विद्यालय मे गुरू पूर्णिमा उत्सव पर आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डाँ.अरूण बलानी वरिष्ठ चिकित्सक एवं पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब आफ बिलासपुर मिडटाउन एवं अध्यक्षता संतोष सिंघानिया अध्यक्ष रोटरी क्लब आफ बिलासपुर मिडटाउन ने की विशिष्ट अतिथि शरद सक्सेना,अनिल नायर नवीन मनीष अग्रवाल,मुकेश गोयल डाँ.सुनील जायसवाल व्यवस्थापक सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर रहे।सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा,माँ सरस्वती,पवित्र ओम,भारत माता के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।डाँ सुनील जायसवाल सचिव सरस्वती बाल कल्याण समिति एवं मुकेश श्रीवास्तव प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर ने मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया तत्पश्चात विद्यालय के भैया सर्वज्ञ श्रीवास्तव,घृति कश्यप, निशा कश्यप,आशुतोष कसेर दिव्यांशु बैसवाड़े ने भाषण,गीत के माध्यम से गुरू के त्याग समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला।रोटरी क्लब आफ बिलासपुर की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक दर्शन सिंह क्षत्रिय, रमाकांत मालवीय मानिकालाल कश्यप डिक्सेनासर सहित विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार का शाल श्री फल लेखनी प्रदान कर सम्मानित किया।
मंचस्थ अतिथियों ने समवेत स्वर मे गुरू के महत्व, उसके समर्पित सेवा भावना की मुक्त कंठ से सराहना करते हूए। कहा कि गुरु शिष्यों के अवगुणों को दूर करता हैं गुरु त्याग व समर्पण का भाव सतत् स्मरण कराते रहता हैं। रोटरी क्लब आफ बिलासपुर की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर के विकास के लिए 50000रू का चेक विद्यालय परिवार को सौपा गया।क्लब के शरद सक्सेना ने अपने क्लब के कार्यक्रमो की सविस्तार जानकारी प्रदान की।अंत में आभार प्रदर्शन समिति के सचिव एव़ व्यवस्थापक डाँ.सुनील जायसवाल ने व्यक्त किया।एवं कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के सहव्यवस्थापक सुरेश सोनी,कोषाध्यक्ष श्रीमती माधवी कश्यप सहित आचार्य परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.