Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 23, 2022

जिले के किसानों को हो रही खाद संकट व बिजली कटौती को लेकर भाजपाइयों ने सोसाइटियों में व विद्युत स्टेशनो में की तालाबंदी

 जिले के किसानों को हो रही खाद संकट व बिजली कटौती को लेकर भाजपाइयों ने सोसाइटियों में व विद्युत स्टेशनो में की तालाबंदी


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद। प्रदेश किसान मोर्चा के निर्देश पर जिला किसान मोर्चा के नेतृत्व में जिले के 

सोसाइटीयो में पर्याप्त खाद की भंडारण आपूर्ति करने और अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानों को पर्याप्त रूप से बिजली उपलब्ध कराने को लेकर भाजपा द्वारा 9मंडलो में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन साहू ने बताया जिले में जन समस्याओं के बारे में शासन को याद दिलाने के लिए एक साथ जिले के पूरे सोसाइटियों व बिजली विभाग के सब स्टेशनो पर धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है। हर साल फसलों के समर्थन मूल्यों में वृद्धि कर रही हैं,वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार है जो अपने आप को किसान हितैषी कहती है, लेकिन सवा तीन साल गुजर जाने के बाद भी इस सरकार ने किसानों को ठगने और धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया है और विगत तीन वर्षों के कार्यकाल में अंतर की राशि को किश्तों पर देकर न्याय योजना के नाम पर अन्याय कर रही हैं।किसानों को अंतर की राशि को किश्तों में देना यह छत्तीसगढ़ के मेहनतकश किसानों के साथ अन्याय हैं। 



किसानों को किया जा रहा है गुमराह

----------

खाद की किल्लत को लेकर पवन साहू ने  राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा भूपेश सरकार किसानों को गुमराह कर रही है झूठ बोल कर अपनी गलती केंद्र सरकार पर डालना चाहती है। जबकि वास्तविकता यह है कि केंद्र सरकार ने राज्य की मांग के मुताबिक उतनी खाद दी हैं लेकिन राज्य सरकार ने खाद के वितरण में गड़बड़ी और घोटाला किया उसके कारण आज किसानों को खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा आखिर केंद्र सरकार द्वारा जब पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति समय से की जा रही है फिर केंद्र सरकार के भेजे उर्वरक आखिर कहा जा रहे है और आज खुले बाजार में रासायनिक उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता हैं और वही सोसायटियों में क्यो किल्लत हो गई है और आज क्यों किसानो को खाद की कमी को लेकर सोसाइटियों पर तालाबंदी की नौबत आ रही हैं और खाद की व्यवस्था को करने की बजाय केंद्र पर ही आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।उन्होंने कहा पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होने के बाद भी किसानों को अब तक खाद क्यों नहीं मिल रहा है और इसकी जांच भी होनी चाहिए।


कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र देशमुख ने कहा आज खाद की कमी से प्रदेश के किसान जूझ रहे हैं उसका कारण भी भूपेश सरकार की गलत नीतियां है। जब खाद का किसानों को पर्याप्त वितरण किए बिना सहकारी समितियों में खाद कैसे खत्म हो गया।यह बात जनता के सामने पारदर्शिता से रखनी चाहिए।अब इस सरकार को सबक सिखाने का वक्त आने वाला है।


किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने बताया प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती और रासायनिक खादों की कमी के कारण किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर- भाजपा किसान मोर्चा ने 9मंडलो में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सभी मंडलो में भारी संख्या में किसान, भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने एकजुट होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।


जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन को जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू,जिला मंत्री शरद ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रेम लाल साहू सुरेश निर्मलकर,पालक ठाकुर ,कमलेश सोनी दानेश्वर मिश्रा,खिलेश्वरी साहू आदि ने संबोधित किया तत्पश्चात विद्युत कार्यालय व सोसाइटी में तालाबंदी व घेराव किया किया गया 

 इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोहर सिन्हा, अशवन बारले, सरोजिनी साहू, पूनम साहू, वीरेंद्र साहू, संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी, पार्थ साहू, छगन साहू ,संदीप साहू सहित  अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad