लोधी समाज गंडई ने दिया श्रद्धांजलि
खैरागढ़ । कातलवाहि निवासी प्रेरणा जंघेल उम्र 14 वर्ष केंद्रीय विद्यालय डोंगरगढ़ की छात्रा थी। जिसका विगत 19 जुलाई को लापता हो गई थी जिसकी शव 20 जुलाई को ढारा स्थित डोगरा जलाशय के जंगल मे मिला।
उसकी निर्मम हत्या कर दिया गया है और आरोपी अभी भी पुलिस के पहुँच से दूर है। लोधी समाज गंडई सर्किल के तत्वावधान में गंडई बस स्टैंड से कैंडल मार्च निकाल कर नगर भर्मण करते हुए गंडई के मुख्य चौक में स्व. प्रेरणा जंघेल को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। लोधी समाज के गंडई अनुरोध पर सामाजिक बन्धुओं के साथ साथ नगर के जनप्रतिनिधि और आम जनता भी पहुंचे थे,
इस दौरान प्रमुख रूप से डेरालाल मसखरे जी ( सर्किल अध्यक्ष गंडई लोधी समाज), कोमल जंघेल (पूर्व विधायक), मोतीलाल जंघेल जी (संरक्षक लोधी समाज), दुर्जन जंघेल(संगठन सचिव लोधी), लोकेश्वरी जंघेल, चेतन देवांगन (नगर पंचायत अध्यक्ष गंडई), खम्मन ताम्रकार, अनिल अग्रवाल, रामकुमार पटेल, लोधी मिनेश जंघेल (सचिव लोधी समाज) अशोक जंघेल,संजू चन्देल दिलीप ओगरे, रणजीत सिंह चन्देल, नारायण चतुर्वेदी (पार्षद गंडई), श्रवण जंघेल, श्यामसुंदर जंघेल, गोविंद जंघेल, हुकुम जंघेल, दूजे राम वर्मा, महावीर जंघेल, महेन्द जंघेल, आत्माराम जंघेल, पंकज मसखरे, अरविंद जंघेल, दुलार जंघेल, रामदास मसखरे, ख़ूबदास मसखरे, अमर श्रीवास, कुंदन, सांवत वर्मा, वैभव जंघेल, जलेस वर्मा सहित समाजिक बन्धु और नगर पंचायतवाशी उपस्थित रहे। सर्किल लोधी समाज के सचिव मिनेश जंघेल ने शासन प्रशासन से जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और सजाया मौत दिए जाने का मांग किया है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.