ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना में संगठन पदाधिकारियों की नियुक्ति पर चर्चा हेतु आयोजित की गई बैठक ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए हुई अनेक दावेदारी
कोटा बेलगहना से अविनाश मिश्रा
बेलगहना ---बेलगहना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसमें फारेस्ट रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष के साथ साथ अन्य पदाधिकारियों के चयन को लेकर झारखंड से पहुंचे डीआरओ योगेंद्र योगी ने कार्यकर्ताओं से रायसुमारी की।
कार्यक्रम मे पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, अध्यक्ष कृषि उपज मंडी कोटा संदीप शुक्ला, कोटा छाया विधायक विभोर सिंह कुलवंत सिंह की उपस्थिति में बैठक की शुरुआत हुई।
पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अपने विचार रखे। बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस में वर्तमान गुटबाजी के सवाल के जवाब में जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी केंद्र पर निशाना साधते नजर आए। हालांकि बेलगहना के लिए हुए सवाल का जवाब केंद्र की ओर इशारा करते हुए देने से अंदाजा यही लगाया गया कि संगठन चुनाव का प्रेशर पदाधिकारियों पर अधिक पड़ रहा है।
दावेदारों की अधिकता और चयन को लेकर सभी पशोपेश में नजर आए वहीं मंडी अध्यक्ष कोटा संदीप शुक्ल ने कहा कि संगठन चुनाव में मतदान जैसी स्थिति नहीं आएगी। उन्हें शीर्ष नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।
कार्यक्रम अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना रामचंद्र पैकरा, गणेश कश्यप मनोज बाजपेयी,प्रदीप शुक्ला,अमित गुप्ता,हैप्पी गुप्ता, लाला निर्मलकर,लक्की मिश्रा, शिवदत पाण्डेय,कन्हैया गंधर्व,सलीम खान,रामचंद्र गंधर्व,दिनेश घाडगे, दुष्यंत पोर्ते, रूपचंद्र गुप्ता, मनिकदास, चितरंजन शर्मा के साथ बेलगहना सहित आसपास के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.