सख्त भरोसा सख्त कार्यवाही ।
थाना डोंगरगांव पुलिस ने एक युवती को परिजन को सुपुर्द किया
एक युवती रात्रि मे मोहड़ चौक के पास अकेली घूम रहे है कि सूचना पर तत्काल की कार्यवाही
डायल 112 के कर्मचारी को सूचना मिला था ।
पुछताछ कर युवती को परिजन को सुपुर्द किया ।
थाना डोंगरगांव - दिनांक 04.07.2022 के रात्रि मे डायल – 112 के कर्मचारी को सी-4 रायपुर से सूचना मिला कि एक जवान युवती मोहड़ चौक के पास अकेली घूम रहे है । उसके साथ कोई नही है कि सूचना मिलने पर त्वरितक डायल 112 के कर्मचरी मनोज ठाकुर द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए एंव युवती के साथ किसी प्रकार की कोई संज्ञेय अपराध घटित न हो इससे पूर्व मौका स्थल पर पहुचकर अकेली युवती को पुछताछ कर थाना लाया जो मानसिंक रूप से कमजोर थी , जो अपने घर छोड़कर आना एंव साफ साफ नही बता पा रही थी । पुछताछ के दौरान अपना पता सीताकसा थाना गैदाटोला का होना बतायी । युवती की घर वापसी के लिए उप निरी0 प्रदीप कंवर के नेतृत्व में उनके गांव के कोटवार को सम्पर्क कर उसके परिजन को खबर दी गई जो थाना उपस्थित आये । परिजन द्वारा अपने लड़की को 04-05 साल से मानिसिंक रूप से कमजोर होना एवं एक दिन पूर्व घर से बिना बताये चली जाना बतायी है । आपपास ढूढने पर नही मिलना बतायी है । अपने लड़की की मिलने के बाद परिजन द्वारा थाना डोंगरगांव पुलिस का सादर अभार व्यक्त किया । एंव अपने साथ लड़की को ग्राम सीताकसा थाना गैंदाटोला ले गये ।
सी एन आई न्यूज डोंगरगाँव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.