वाल मैग्जीन "बच्चों की दुनिया" का किया गया प्रकाशन
पिथौरा - शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 वीं के बच्चों द्वारा नवाचारी पहल के तहत दिनाँक 6 जुलाई 2022 बुधवार को हिंदी पाक्षिक दीवार पत्रिका ( वाल मैग्जीन ) "बच्चों की दुनिया " का प्रकाशन किया गया। यहाँ के बच्चों के द्वारा विगत सात वर्षों से नियमित रूप से प्रकाशित किया जा रहा है । जो कि यह महासमुन्द जिला सहित प्रदेश के लिये बड़ी बात है। सातवें वर्ष के इस प्रथम अंक में स्कूली बच्चों ने कई तरह के शिक्षाप्रद व ज्ञानवर्धक कहानियां,चित्र,लेख एवं आसपास के समाचारों को बखूबी स्थान दिया है। ज्ञात हो कि इस नवाचारी पहल वाल मैग्जीन " बच्चों की दुनिया" को प्रधानपाठक छबिराम पटेल, शिक्षक मोहितराम पटेल, मुकेशकुमार सिन्हा के कुशल मागदर्शन में विगत छः वर्षों से नियमित रूप से प्रकाशित किया जा चुका है। प्रधानपाठक छबिराम पटेल ने बताया कि यह अंक इस सत्र का प्रथम अंक है। बच्चों की इस सराहनीय पहल की प्रधानपाठक छबिराम पटेल , मोहितराम पटेल,मुकेशकुमार सिन्हा एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष मनिकराम ध्रुव, उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम ठाकुर,तरुण ध्रुव,सरपंच विद्याधर पटेल एवं मनोज दीवान,देवनाथ दीवान, सेवानिवृत्त प्रधानपाठक नारायणसिंह दीवान,पूर्व सरपंच भानुराम ठाकुर,रमेश दीवान,देवा दीवान,कमलाबाई वैष्णव,सफराबाई ध्रुव ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामना दी गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.