केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रसियों ने दिया धरना
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।देश के प्रमुख ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र की भाजपा नीत सरकार के द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा समन भेजकर नेशनल हेराल्ड के मामले में पूछताछ करने का बहाना करके महंगाई एवं बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास भाजपा नीत नरेंद्र मोदी की केन्द सरकार के द्वारा किया जा रहा है। सीबीआई आईटी एवं ईडी जैसे संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा किया जा रहा है।
उक्त बातें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं बालोद जिला प्रभारी शाहिद खान ने कही। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार देश की जनता को डरा कर उनका भया दोहन करके अपने शासन को चलाना चाहती है लेकिन कांग्रेस का हर सिपाही सत्य के मार्ग पर चलने वाला है और सत्य पर चढ़ने वाला कभी झूठ की बुनियाद पर शासन करने वालों से डरता नहीं है। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके कांग्रेस को डराने का कुत्सित प्रयास असफल रहेगा।कांग्रेस पार्टी देश को आजादी दिलाने वाली पार्टी है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि सोनिया गांधी निडर और बहादुर महिला है उन्हें ईडी का दुरुपयोग करके नहीं डराया जा सकता।सोनिया गांधी ने स्वयं ईडी दफ्तर में उपस्थित होकर अधिकारियों से कहा कि आप जितने भी सवाल है सब पूछिए मैं सब का जवाब देने को तैयार हूं। हमारे परिवार ने देश की आजादी के लिए अपना खून का बूंद निसार किया है।देश की सेवा करने वाला परिवार है हमारा परिवार देश के आम आदमी के हर सुख दुख में खड़े होने वाला परिवार है। धरना प्रदर्शन को जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा, कृष्णा दुबे,प्रकाश नाहटा, संजय चंद्राकर, ललिता साहू, अंचल प्रकाश साहू, ओमप्रकाश गजेंद्र,फ़िरन्ता राम उईके ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व विधायक डोमेंद्र भेडिया,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश नीरोटी, प्रेमचंद क्षीरसागर ,पुरुषोत्तम पटेल रामजी भाई पटेल ,महामंत्री रतिराम कोसमा,मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी,मंडी अध्यक्ष भोला राम देशमुख उपाध्यक्ष बसंत सोनबेर,ब्लाक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, हस्तीमल सांखला,सँयुक्त सचिव क्रांति भूषण साहू, धीरज उपाध्याय, शंभू साहू ,काशीराम निषाद, बसंती दुग्गा, रामजतन भारद्वाज, आलोक चंद्राकर ,भूपेंद्र चंद्राकर, गिरीश चंद्राकर,अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा चंद्रहास देवांगन, पिमन साहू ,ब्लॉग अध्यक्ष गुंडरदेही भोजराज साहू, गोपाल प्रजापति, अशोक बांबेश्वर, कोदूराम दिल्लीवार,रामेश्वर साहू, चुकेश्वर साहू, संगीता नायर,ममता पांडे, रेवा रावटे, केजूराम सोनबोईर, दीनाराम चेलक, अजय बघेल, मेघनाथ साहू, दिलीप बघेल,ममता चंद्राकर, हसीना बेगम तिगाला,पार्षद चमेली साहू,डॉ नारायण साहू,किशोर साहू,ओंकार महामल्ला, अनिल यादव, पूर्णानंद चौधरी, यज्ञ देव पटेल, सुनील चंद्राकर ,रवि प्रकाश यादव दुर्गा ठाकुर एवं सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रतिराम कोसमा ने किया एवं आभार प्रदर्शन चंद्रेश हिरवानी ने किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.