कलेक्टर ने किया ग्राम पंचायत केंदा का दौरा हॉस्पिटल एवम बालक छात्रावास का किया निरीक्षण।
केंदा बेलगहना से लखेश्वर मानिकपुरी की रिपोर्ट
बिलासपुर कलेक्टर सौरव कुमार ने कोटा बनाबेल होते हुए ग्राम पंचायत केंदा का दौरा किया ग्राम केंदा हॉस्पिटल का निरीक्षण करते हुए बालक छात्रावास पहुंचे छात्रावास में बच्चो के लिए बनाए भोजन का जांच किया गया
बेडरूम हाल में जाकर बच्चो से पूछताछ कर गांव के ग्रामीणों एवम जनप्रतिनिधियों से गांव के समस्यायों के बारे में पूछा गया जंहा गांव के ग्रामीणों एवम सरपंच के द्वारा बताया गया कि गांव की हॉस्पिटल में एंबुलेंस नहीं है
सर यहां नेशनल हाईवे रोड होने के कारण आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं एंबुलेंस नहीं होने के कारण घायल मरीज सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते। इसलिए ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर सर से एक एंबुलेंस 108 की मांग की गई है
ग्राम केंदा बस स्टैंड चौक से अटल चौक तक रोड पूरी तरह जर्जर है जिसे जल्द से जल्द बनवाने की मांग की गई है।
इस बीच ग्राम पंचायत केंदा के सरपंच श्रीमती कल्याणी देवी, बालक छात्रावास अधीक्षक राधे अनंत सर सरपंच प्रतिनिधि राहुल प्रताप सिंह, उप सरपंच प्रतिनिधि सुख सागर दास मानिकपुरी, गांव के जनप्रतिनिधि डॉ एके राय बजरंग अग्रवाल पालेश्वर सोनी हेमंत कुमार ओम प्रकाश जायसवाल एवं गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.