Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 30, 2022

घर घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु भाजपाशहर मंडल की हुई बैठक

 घर घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु भाजपाशहर मंडल की हुई बैठक


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।आजादी के 75 वे वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाना है जिसमें बालोंद शहर के सभी 20 वार्ड मे हर घर तिरंगा झंडा लगाने व पार्टी संगठन के विभिन्न विषयों में चर्चा हेतु भाजपा शहर मंडल बालोद की बैठक आहूत की गई। शहर भाजपा महामंत्री संतोष कौशिक ने बताया कि प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार 31 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को शहर के प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुनना है व बुथ की बैठक आयोजित करना है। पूर्व के कार्य विस्तार योजना अंतर्गत अपना बूथ सबसे मजबूत के शेष कार्य को पूर्ण करना है।                  उन्होंने बताया कि आजादी के 75वे वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने हेतु 7 अगस्त से 13 अगस्त तक शहर बालोद के प्रत्येक वार्डों में प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक रघुपति राघव राजा,राम पतित पावन सीताराम की गूंज के साथ भजन कीर्तन करते प्रभात फेरी निकाल कर तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम का वातावरण निर्मित करेंगे और 13 अगस्त से 15 अगस्त तक शहर बालोद के प्रत्येक वार्ड के चौक चौराहे सहित सभी घरों में तिरंगा झंडा फहराने का कार्यक्रम किया जावेगा इसके लिए मंडल स्तर पर प्रभारी एवं समस्त वार्डों में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।                              बैठक में मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, मंडल महामंत्री संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी, अमित चोपड़ा, पार्षद रिछेद मोहन कलिहारी, गिरजेश गुप्ता, प्राची लालवानी,कमल पंनपालिया,पंकज आहूजा, गणेश साव ,महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक, पार्षद सरोजिनी साहू, प्रीतम यादव, रमेश मालेकर,सुरेश यादव, उत्तम साहू ,डोमेंद्र साहू उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad