खैरागढ़ स्कूली छात्रोें का जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के जिला कलेक्टर और ओएसडी के निर्देश
के बाद स्कूली छात्रों का स्कूलों में ही जाति प्रमाणपत्र बनाए जाने की कार्यवाही को लेकर एसडीएम टंकेश्वर साहू की अध्यक्षता में खैरागढ़ अनुविभाग के सभी हाईस्कूल, हायर सेंकेडरी स्कूलों, समेत माशा स्कूलों के प्रधानपाठकों, प्राचार्यों की बैठक आयोजित कर इसकी जानकारी देते चर्चा की गई। समस्त स्कूली छात्रों का जाति प्रमाण पत्र शत प्रतिशत बनाये जाने के संबंध में एसडीएम टंकेश्वर साहू ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए तो दूसरी ओर प्रमाणपत्र बनाए जाने के दौरान आने वाले व्यवहारिक कठिनाईयों को हल करने का उपाय भी बताया।
बैठक के दौरान जाति प्रमाण पत्र बनाते समय आने वाली समस्याओं के संबंध में प्रधान पाठकों और प्राचार्यों से विस्तृत चर्चा कर उनके निराकरण के उचित उपाय सुझाये गए। एसडीएम साहू ने कहा कि खैरागढ़ ब्लॉक में स्कूली छात्रों का जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिसके तहत 10 ऑपरेटरो की तैनाती विकासखंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में की गई है। जिनके द्वारा सभी स्कूलों से आवेदन पत्र लिया जाकर ऑनलाइन एंट्री किया जा रहा
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.