Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 22, 2022

मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने किया जिले में एनजीजीबी योजना के कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा--अधिक से अधिक गोबर की खरीदी करने तथा नाला बंधान एवंजल संरक्षण के समुचित उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने किया जिले में एनजीजीबी योजना के कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा--अधिक से अधिक गोबर की खरीदी करने तथा नाला बंधान एवंजल संरक्षण के समुचित उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार  प्रदीप शर्मा ने आज शुक्रवार को कलेक्टोरेट बालोद के सभाकक्ष में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों की बैठक लेकर जिले में राज्य शासन की विशेष प्राथमिकता वाले नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिक पद्धति से गौठान में कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा वाॅटर रिचार्ज एवं जल संरक्षण के उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियाॅ दी। श्री शर्मा ने गोधन न्याय योजना के महत्व एवं इसके लाभ के संबंध में जानकारी देते हुए सभी गौठानों में अधिक से अधिक मात्रा में गोबर की खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने नाला बंधान एवं जल संरक्षण को आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए अधिकारियों को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ करने को कहा। बैठक में कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव सहित कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

श्री शर्मा ने राज्य शासन द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना को आमजनता के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि इस योजना के महत्व को देखते हुए देश के विभिन्न राज्यों ने इस योजना को अपने राज्य में लागू करने का फैसला किया है। उन्होंने अधिकारियों को गोबर खरीदी के कार्य को जिले के सभी गौठानों में प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है और इसकी मांग विदेशों में भी हो रही है। श्री शर्मा ने कहा कि हम जितनी मात्रा में गोबर की खरीदी करेंगे, उतनी मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण सुनिश्चित हो सकेगा। इसके अलावा उन्होंने सभी गौठानों में मवेशियों के पीने के पानी की व्यवस्था हेतु समुचित मात्रा में कोटना की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने जिले में नरवा योजना की स्थिति की समीक्षा करते हुए भू-जल के स्त्रोत को बढ़ाने एवं जल संरक्षण हेतु सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में श्री शर्मा ने बाड़ी योजना के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कुपोषण की समस्या को दूर करने हेतु बाड़ियों में पर्याप्त मात्रा में सब्जियों एवं फलों का उत्पादन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल, आश्रम, छात्रावासों में भी गौठानों में निर्मित साग-सब्जी आदि का उपयोग सुनिश्चित कराई जाए। श्री शर्मा ने वनमण्डलाधिकारी से आवर्ति चारागाह के कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्हांेंने अधिकारियों को गाॅव में आवश्यकता पड़ने पर नए गौठान स्वीकृत कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री शर्मा ने कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने वनमण्डलाधिकारी श्री आयुष जैन को आवर्ति चारागाहों में वनधन के कार्यों से भी जोड़ने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad