भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में बिजली कटौती व खाद उपलब्ध नहीं होने के विरोध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
डौंडीलोहारा-- प्रदेश व जिला भाजपा किसान मोर्चा के निर्देश पर कल 22 जुलाई को किसानों को हो रही खाद एवम अन्य कृषि सामग्रियों किं किल्लत तथा लगातार विद्युत कटौती के कारण हो रही परेशानी के कारण एक दिवसीय धरना तथा प्रदर्शन का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा व भाजपा मंडल के सयुंक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए सभी मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति किया गया है इसी तारतम्य में डौंडीलोहारा मंडल के लिए जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर को प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा नेता जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवल, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी होरी लाल रावटे , कार्यक्रम प्रभारी देवलाल ठाकुर ,जिला मंत्री जयेश ठाकुर तथा मंडल महामंत्री संदीप लोढा तथा किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश देशमुख, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र गायकवाड़ ने कहा कि क्षेत्र में किसानों को समय पर रासायनिक खाद उपलब्ध नहीं होने व असमय विधुत कटौती के कारण कृषक वर्ग लगातार परेशनी का सामना कर रहा है। क्षेत्र के किसानों का खेती कार्य प्रभावित होने लगा है जिससे किसानों को आर्थिक परेशानी होने से इंकार नही किया जा सकता है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि किसानों की परेशानी को समय पर दूर करने में विफल प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा सरकार के
विरोध में भाजपा किसान मोर्चा व भाजपा मंडल के सयुंक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
कार्यक्रम प्रभारी देवेन्द्र जायसवल तथा देवलाल ठाकुर ने बताया कि कल आयोजित कार्यक्रम में विधुत कटौती के लिए डौंडीलोहारा में स्थित विधुत कार्यालय के समक्ष सुबह। 11 बजे से दोपहर 02 बजे धरना दिया जावेगा तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे शाम तक स्थानीय आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में ताला बंदी किया जावेगा।
इसके बाद इस समस्या के शीघ्र समाधान के लिए महामहिम राज्यपाल के नाम से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डौंडीलोहारा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जावेगा।
CNI News के लिए डौंडीलोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.