Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 22, 2022

ग्राम सभा की अनुमोदन से जाति प्रमाण पत्र होंगे जारी :– जीपीएम सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी कलेक्टर...

ग्राम सभा की अनुमोदन से जाति प्रमाण पत्र होंगे जारी :– जीपीएम सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी कलेक्टर...

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 


CNI NEWS जीपीएम/संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज बिलासपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के विभिन्न जनजाति समाज प्रमुखों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। डॉ अलंग ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप जनजाति समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग में जुड़े समाज प्रमुखों ने मिसल रिकॉर्ड के अभाव में जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने की समस्या बताई। इस पर कलेक्टर ने ग्राम सभा की अनुमोदन से जाति प्रमाण पत्र जारी करने के साथ ही जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सहज रूप से समझने की सुविधा के उद्देश्य से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सरलीकरण निर्देश के तहत जाति प्रमाण पत्र जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनजाति वर्ग के लोगों की सुविधा के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। कलेक्टर ने यह भी कहा कि नया कलेक्टर कार्यालय बनने के बाद मिसल रिकार्ड बिलासपुर से हस्तांतरित होने पर जाति प्रमाण पत्र संबंधी समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में गोंड समाज से ओंकार सिंह, भैना समाज से गजमती भानु, कंवर समाज से धन सिंह, उरांव समाज से सोहन सिंह, बैगा समाज से गिरधारी लाल,कोल समाज से किशुन लाल,पाव समाज से दयाराम,भरिया से गणेश, खैरवार समाज से जगदीश, पंडो समाज से संबल सिंह, धनुहार समाज से मोहन सिंह एवं तंवर समाज से राजेंद्र उपस्थित थे। इसके अलावा अपर कलेक्टर बी.सी. एक्का, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) आर.के. खूंटे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेंद्र शर्मा एवं देव सिंह उईके तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के.एन. मिश्रा भी उपस्थित थे।


सूरज यादव

CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL

जिला ब्यूरो/संवाददाता

गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.

9617435197

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad