Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 4, 2022

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा को लगा ग्रहण

 प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा को लगा ग्रहण







गुण्डरदेही । प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा का क्रियान्वयन होने में अभी तक लग गया 3 साल पर बच्चों और उनके माता पिता की आस आज भी जिंदा है  इंतजार है गुण्डरदेही विधानसभा के गांव भंडेरा सहित आसपास के गांवों के बच्चों एवं अभिभावकों को शासकीय हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन होने का जिला पंचायत बालोद के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में गुण्डरदेही विधानसभा के ग्राम भंडेरा सहित आसपास के ग्रामीणों ने कलेक्टर से मिलकर अपनी पुरानी मांग रखी


उन्होंने कहा शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम अर्जुन्दा में 6 जुलाई 2019 को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भंडेरा सहित आसपास के ग्रामीणों ने भंडेरा में हाई स्कूल का उन्नयन कर हायर सेकेंडरी स्कूल खोलने की मांग की थी मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपनी सहमति जताते हुए ग्रामीणों की मांग को पूरा करने की घोषणा मंच में किया था परंतु आज पर्यंत तक स्कूल का उन्नयन नही होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है





मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल न होना दुर्भाग्यपूर्ण 15 जुलाई तक मांग पूरी नही हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा -- अभिषेक शुक्ला               




           


जिला पंचायत बालोद के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला ने कहा जितनी तत्परता से मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग को पूरा करने की घोषणा की थी उतनी तत्परता उसके क्रियान्वयन में शासन और प्रशासन ने नही दिखाया इस शैक्षणिक सत्र में  हाईस्कूल का उन्नयन हायर सेकंडरी में होने की बाटजोह रहे ग्रामीणों को निराशा ही हाथ लग रही है अभिषेक शुक्ला ने कहा कि भंडेरा गांव में जनसम्पर्क के दौरान ग्राम पंचायत के पदाधिकारियो एवं ग्रामीणों ने मुझे इस संबंध में आवेदन दिया ग्रामीणों ने कहा कि लगातार मांग के बाद मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी स्कूल का उन्नयन नही हो रहा है तब जाकर मैंने बच्चों के हितों को ध्यान में रखकर तत्कालीन कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी बात रखी और इस संदर्भ में प्रदेश के पंचायत एवं स्वास्थ मंत्री टी. एस.सिंहदेव और शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम से मिलकर मांग की  मेरे पत्र पर विचार कर 2022-23 के बजट में भंडेरा स्कूल उन्नयन को जोड़ा गया बजट में शामिल होने पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त था कि इस वर्ष उनके बच्चों को हायर सेकेंडरी में पढ़ने के लिए दूर के स्कूलों में नही जाना पड़ेगा  परंतु आज पर्यन्त तक स्कूल संचालन की कोई प्रक्रिया शुरू ना होने से ग्रामीणों में बहुत आक्रोश है अभिषेक शुक्ला ने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा भंडेरा हाईस्कूल का हायर सेकंडरी उन्नयन में शासन प्रशासन द्वारा ततपरता क्यों नहीं दिखाया जा रहा है बच्चों को विभिन्न कठिनाइयों के कारण उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है अभिषेक शुक्ला और ग्रामीणों ने कलेक्टर से मिलकर अपनी बात रखते हुए कहा कि जल्द से जल्द बालोद जिला प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए स्कूल संचालन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाए इस अवसर पर प्रमुख रूप से केदार देवांगन इंदरचन्द बाफना परदेशी ठाकुर मुंशी ठाकुर डोमार ठाकुर पदुम कुमार मीणा यादव अग्नि कुर्रे निर्मला साहू तमेश्वरी राणा फगनी कोसरे बाबूलाल देवांगन लूमेश्वर साहू उदय राम ढालू अटल सहित सैकड़ों ग्रामीजन उपस्थित थे





सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad