Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 4, 2022

गरीबों के सरकारी राशन में हेराफेरी करने वालों पर क्यों नहीं हो रही है कोई कानूनी कार्रवाई

 


 क्या कार्रवाई के नाम पर समूह का निलंबन एक खानापूर्ति

 अंबागढ़ चौकी नगरी निकाय के अंतर्गत संचालित राशन दुकानों में चावल वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर उच्च अधिकारियों द्वारा राशन दुकान का संचालन कर रहे महिला समूह को निलंबन की कार्रवाई की गई.  लेकिन सवाल यह उठता है गरीबों के सरकारी राशन पर हेराफेरी करने वालों के ऊपर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं बनती और अगर कोई कानूनी कार्रवाई बनती है तो अब तक उच्च अधिकारी किसी प्रकार से कानूनी कार्रवाई के पक्ष में नजर क्यों नहीं आ रहे हैं l 

मामला यह है कि कुछ दिनों पहले अंबागढ़ चौकी के नगर निगम में संचालित हो रहे दुकानों पर राशन आवंटन में गड़बड़ी पाई गई थी जिसके चलते खाद्य निरीक्षक ने जांच की तथा तीन समूहों पर दोषी पाते हुए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों तक पेश की। उसके बाद एसडीएम के आदेश पर उक्त गड़बड़ी में लिप्त 3 समूह पर निलंबन की कार्रवाई की गई। तथा खाद्य विभाग के अधिकारी द्वारा यह भी बात कही गई थी समस्त रिपोर्ट उच्च अधिकारी को पेश कर दी गई है उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन और निर्देश पर उचित कार्रवाई की जाएगी । लेकिन अब तक किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई दोषी समूह पर नहीं की गई। अगर इन  पर किसी प्रकार से कोई कानूनी कार्रवाई बनती है तो अब तक के उन पर किसी प्रकार से कानूनी कार्रवाई कर नहीं होना किसी और बात की तरफ इशारा करता है या फिर अधिकारी किस उच्च अधिकारी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं यह समझ से परे है ।क्या अभी उच्च अधिकारी पर कोई कार्यवाही करते हैं या फिर निलंबन मात्र से ही काम चलाते हैं यह देखने वाली बात रहेगी खबरों पर हमारे साथ जुड़े रहिए *सी एन आई न्यूज़ के साथ*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad