गुण्डरदेही नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रो में भी दिखा बंद का असर सभी दुकाने रही बंद
गुण्डरदेही - राजस्थान के उदयपुर मे हुए नरसंहार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद प्रदेश भाजपा व बजरंग दल के आह्वान पर उदयपुर में कन्हैया लाल साहू की हत्या के विरोध में 2 जुलाई शनिवार को छत्तीसगढ़ में महाबंद का ऐलान किया गया था इस बंद को व्यापारिक संगठन छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का भी समर्थन मिला है भारतीय जनता पार्टी मंडल गुण्डरदेही ने भी बंद का समर्थन
करते हुए विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले गुण्डरदेही नगर को बंद को सफल बनाने सभी कार्यकर्ता सुबह से शाम तक प्रतिष्ठान को बंद रखने अपील करते रहे जहां नगर के व्यापारी अपनी सहभागिता प्रदान करते हुए स्वत बंद किया वही क्षेत्र के गांवो मे भी बंद का असर देखने को मिला बंद के दौरान आवश्यक सेवाएं चिकित्सा पेट्रोल पंप यात्री परिवहन आदि सेवाएं क्षेत्र में सुचारु रूप से चल रही थी इस बंद को सफल बनाने मे पुर्व विधायक राजेंद्र राय विरेंद्र साहू मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टीकाराम निषाद मोहन जैन सांसद प्रतिनिधि दयाराम सिन्हा प्रमोद जैन कोमल सोनकर श्रीकांत वर्मा सौरभ चोपड़ा पंकज साहू सहित विश्व हिंदू परिषद भाजपा व बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे शामिल थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.