डोंगरगांव जिले में अब गौठान की महिलाएं वस्त्र भी बुनेंगी। महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए शासन द्वारा जिले में नवीन पहल की गई है।जिसके अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के आदर्श गौठान अमलीडीह में 20 महिलाओं को 4 माह का नवीन बुनाई प्रशिक्षण देने मे लिए सत्र का शुभारंभ किया गया।छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विशेष प्राधिकरण द्वारा नवीन बुनाई प्रशिक्षण, हाथकरघा, उन्नत उपकरण, ताना मशीन, प्रदाय मद में स्वीकृत 10 लाख रूपए की सहायता राशि से महिलाओं को बुनाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गौठान में महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी। प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार के वस्त्रों के बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने गौठान की महिलाओं को बुनकारी कार्य से जोडऩे के लिए लगातार प्रयास किया
उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को बुनकर सहकारी समिति में पंजीयन कराकर अपेक्स हेण्डलूम संघ में जोड़ दिया जायेगा। जिससे महिलाओंं को बुनाई कार्य मिलता रहेगा। इस कार्य से प्रति बुनकर न्यूनतम 200 रूपए प्रतिदिन की आय अर्जित कर सकेंगी।हथकरघा उद्योग के रूप में लघु उद्यम को बढ़ावा मिलेगा। हस्तनिर्मित वस्त्रों की मार्केट में मांग बढ़ी है, जिससे उन्हें लाभ मिलेगा। समूह की महिलाओं ने प्रशिक्षण प्रारंभ होने पर खुशी जाहिर की। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष डोंगरगांव टिकेश साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच रोशन साहू, प्रशिक्षण प्रदाता समिति के अध्यक्ष टेकचन्द ठाकुर एवं उप संचालक हाथकरघा इन्द्रराज सिंह सहित कर्मचारी उपस्थि थे
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.