पर्यावरण पार्क सुंदर एवं आकर्षक पर्यटन क्षेत्र के रूप में होगा विकसित
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पार्क पहुॅचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद।कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग में स्थित शहर के समीप स्थित वन विभाग के पानाबरस डिपो में पर्यावरण पार्क शीघ्र ही सुंदर और आकर्षक पर्यटन क्षेत्र के रूप में अस्तीत्व में आने वाला है। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के विशेष रूचि के फलस्वरूप जिला प्रशासन द्वारा त्वरित गति से इसकी तैयारियाॅ शुरू कर दी गई है। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव एवं वनमण्डलाधिकारी आयुष जैन ने शनिवार को अधिकारियों के साथ पर्यावरण पार्क में पहुॅचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि इस मनोरम तांदुला जलाशय के समीप स्थित इस सुंदर पर्यावरण पार्क को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं है। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि इस पर्यावरण पार्क को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने से यह वृहद पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होने के साथ ही सैलानियोें के लिए आकर्षण का केन्द्र भी बनेगा। डाॅ. सिंह ने अधिकारियों को इस पर्यावरण पार्क में आगंतुकों की सुविधाओं के लिए रेस्टोरेंट, शौचालय आदि के निर्माण के साथ ही विद्युत एवं पेयजल आदि की सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं अधिकारियों ने पर्यावरण पार्क केे वाॅच टावर में चढ़कर पर्यावरण पार्क तथा तांदुला जलाशय के मनोरम दृश्य का अवलोकन किया और अधिकारियों के साथ इसे और बेहतर बनाने तथा इसके संरक्षण एवं संवर्धन के उपायो के संबंध में चर्चा भी की। कलेक्टर ने वनमण्डलाधिकारी को वाॅच टावर में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल भी मौजूद थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.