जर्वे में यातायात सुरक्षा जन जागरूकता अभियान चलाए गया
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
पलारी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत जर्वे में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु यातायात जन जागरूकता अभियान चलाए गया जिसमें दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया इस अवसर पर ग्राम जर्वे के हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले चालकों को सम्मान किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच मुन्नी वर्मा, जनपद सदस्य टिकेश्वरी वर्मा, उपसरपंच तरुण वर्मा, जनपद प्रतिनिधि नरेश वर्मा, पंच भैया राम कनोजे, महेश चंद्रवंशी, गांधी राम साहू ,चुन्नी जयसवाल ,राजेंद्र वर्मा, भुवन ध्रुव, मोहित वर्मा ,सचिव सरिता वर्मा, रोजगार सहायक मंजू ध्रुव आदि उपस्थित रहे। नरेश वर्मा जनपद प्रतिनिधि ने बताया की हेलमेट नहीं पहनने की वजह से दोपहिया वाहनों में अधिकतर दुर्घटना होने पर बचने की संभावना बहुत कम रहती है और आजकल हेलमेट नहीं पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाएं बहुत ही बढ़ गई है इसी को ध्यान में रखते हुए कभी भी सफर करते समय हेलमेट जरूर पहने ।इस अवसर पर सभी वाहन चालकों को सम्मान किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.