खाद की कमी को लेकर भुपेश सरकार के खिलाफ किसानो मे पनप रहा आक्रोश खुले बाजार मे महंगे दाम पर खाद खरीदने मजबूर है किसान - निषाद
गुण्डरदेही । देखा जाए तो मौसम अब पुरी तरह सक्रिय हो गया है वही किसान भी धान की बोआई भी कर चुका है मगर अभी तक कई सोसायटी मे पर्याप्त मात्रा मे खाद उपलब्ध नही है जिनके कारण किसानो को खुले बाजार मे महंगे दामो पर खाद खरीदना पड़ रहा है यह कांग्रेस सरकार की नाकामी है उक्त बाते गुण्डरदेही भाजपा मंडल के किसान मोर्चा अध्यक्ष व वरिष्ठ पार्षद टीकाराम निषाद ने कही उन्होंने आगे कहा कि किसान अपनी खेती कार्य को छोड़कर सोसायटी का चक्कर लगा रहे है अधिकतर सोसायटी मे डीएपी यूरिया व पोटाश नही मिल रहा है जिसके कारण खेती का काम पिछड़ता जा रहा है खाद की कालाबाजारी के कारण किसानो को सही समय पर खाद नही मिल पा रहा है और किसान खुले बाजार मे महंगे दाम पर खाद खरीदने को मजबूर है कांग्रेस सरकार किसानो के साथ यह कैसा विश्वासघात कर रही है श्री निषाद ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार मे कभी भी किसानो को खाद बीज के लिए भटकना नही पड़ रहा था मगर भुपेश बघेल की कांग्रेस सरकार मे किसानो को खाद के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है सोसायटी मे खाद नही मिलने के कारण कांग्रेस सरकार के खिलाफ किसानो मे भारी आक्रोश देखा जा रहा है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.