Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 14, 2022

कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, एस.डी.एम. एवं तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण


कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, एस.डी.एम. एवं तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद।कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज गुरुवार को शहर के आमापारा में स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, एस.डी.एम. एवं तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर डाॅ. सिंह स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पहुॅचकर पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष, भौतिक एवं जीवविज्ञान लैब तथा आडिटोरियम आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा नवमी के विद्यार्थियों से अध्ययन व अध्यापन की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए पूरे मनोयोग से पढ़ाई-लिखाई करने को कहा। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता से विद्यालय में अधोसंरचना से जुड़े चीजों के संबंध में जानकारी ली तथा सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। डाॅ. सिंह ने शाला परिसर में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम पूर्व माध्यमिक शाला का भी अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  


तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण


कलेक्टर डाॅ. सिंह ने एस.डी.एम. कार्यालय बालोद का निरीक्षण कर एस.डी.एम. न्यायालय में सबसे पुराने लंबित प्रकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश एस.डी.एम. जी.डी.वाहिले को दिए। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। तहसीलदार के कोर्ट में पहुॅचकर तहसीलदार परमेश्वर मण्डावी से कुल पंजीकृत एवं लंबित प्रकरण तथा उनके कोर्ट में लंबित सबसे पुराने प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित एस.डी.एम. वाहिले को कार्यों का सतत् माॅनीटरिंग के निर्देश भी दिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad