लगा लेने वालों का राजनैतिक कैरियर समाप्त कर सकते हैं कमलनाथ
काॅस वोटिंग कर विपक्षी दल को फायदा पहुंचाने वालोंं पर आलाकमान की नजर
सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
पूरें मध्यप्रदेश सहित सिवनी नगर पालिका के 24 वार्डो के चुनाव के नतीजे आ चुके हैं 18 वर्षो के बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि कांग्रेस नगर पालिका में अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों बना देगी लेकिन इन दिनों नगर में कुछ लोग चर्चा कर रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी के अनेकों जीते हुए प्रत्याशी अपने आपको को अध्यक्ष बनने का सपना संजोया हुए हैं जीतने के बाद हर किसी की ख्याहिश होती है कि वह शीर्ष पद तक पहुंचे लेकिन संगठन तय करता है कि वह किसे अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाए और किसे नहीं?अध्यक्ष पद के लिए पार्टी प्रत्याशी की वरिष्ठता व पार्टी के प्रति समर्पण को मुव्या आधार बनाती है वहीं पार्टी यह भी देखती है कि जिसे इतने बड़े ओहदे से नवाजने जा रहे हैं वह अपने दायित्वों का निर्वाहन बखूवी कर पायेगा अथवा नहीं वहीं यह भी देखा जाता है कि वह व्यक्ति आगामी समय में पार्टी को कितना लाभ और हानि पहुंचेगा यह सब देखने के बाद पार्टी तय करतीं हैं कि किस प्रात्याशी पर अध्यक्ष पद के लिए अंतिम मुहर लगाई जाये। इन दिनों राजनैतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि हो सकता है पार्टी के जीते हुए पार्षद अपनी पसंद का प्रात्याशी न मिलने के चलते क्राॅस वोटिंग कर दें यदि ऐसा होता है तो फिर शायद ही नगर पालिका में कांग्रेस का अध्यक्ष पद का सपना साकार हो पाये। राजनैतिक जानकार बताते हैं कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से कर रहे हैं उनकी नजरें चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रत्येक नगर पालिका व नगर परिषद में है खासतौर पर उन पालिका ओं में उनकी ज्यादा नजर है जहां से वर्षों बाद कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन कर ज्यादा पार्षद जीते है और अपना अध्यक्ष बनाते हुए दिख रही है सूत्र बताते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नगर पालिका व नगर परिषद में उतारे जायेंगे वहीं बनाया जाता है कि जिन नगर पालिका ओं में कांग्रेस बहुमत है और यदि उस नगर पालिका में कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनता है तो वहां क्राॅस वोटिंग कर पार्टी के साथ गद्दारी करने वालो का राजनैतिक कैरियर प्रदेश आलाकमान समप्त कर सकता है? तो सिवनी में कई कांग्रेसियों का राजनैतिक सफर हो सकता है समाप्त सिवनी नगर पालिका में कांग्रेस बहुमत है और सबकुछ ठीक रहा तो कांग्रेस पार्टी अपना अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों नगर पालिका में आसानी से बना देगी लेकिन राजनैतिक गलियारों में इन दिनों जिस प्रकार चर्चाएं चल रही है उन पर विधस किया जाये तो कुछ जीते हुए पार्षद इस बाद पर अडिग नजर आ रहे है कि उन्हें ही अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया जाये अब अध्यक्ष पद का प्रत्याशी केवल एक घोषित होगा जिसके बाद देखने का विषय यह होगा कि जीते हुए सभी कांग्रेस के 13 पार्षद एक मतेन होकर घोषणा प्रत्याशी को जिताने का कार्य करते हैं अथवा नहीं? सूत्र बताते हैं कि यदि किसी पार्षद ने क्राॅस वोटिंग कर विपक्षी पार्टी कै फायदा पहुंचाने का कार्य तो उनका राजनैतिक कैरियर प्रदेश आलाकमान समप्त कर सकता। सिवनी में यदि कुछ इस प्रकार का घटनाक्रम घटातो निधित ही कुछ कांग्रेसियों का राजनैतिक सफर समाप्त हो सकता है?


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.