Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 25, 2022

सोनीपत बागपत बार्डर पर हो रही कावड़ियों की जमकर सेवा - शिव सेवा समिति सोनीपत वालो ने यमुना पुल पर लगाया सातवॉं विशाल भंड़ारा - यमुना पुल पर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर में कावड़ियों को दी जा रही हर प्रकार की सुविधा

 सोनीपत बागपत बार्डर पर हो रही कावड़ियों की जमकर सेवा


- शिव सेवा समिति सोनीपत वालो ने यमुना पुल पर लगाया सातवॉं विशाल भंड़ारा


- यमुना पुल पर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर में कावड़ियों को दी जा रही हर प्रकार की सुविधा



सोनीपत, उत्तर प्रदेश। 


जनपद सोनीपत की बागपत से लगने वाली सीमा पर कावड़ियों का आना शुरू हो गया है। कावड़ियों की सेवा के लिए समाजसेवी और शिव भक्त दिन-रात जुटे हुए है। शिव सेवा समिति सोनीपत ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावड़ियों के लिए विश्राम शिविर और भंड़ारे की व्यवस्था की है।


शिविर समिति के राजेश तोमर ने बताया कि उनका यह सातवॉ भंडारा है। कहा कि पिछले वर्षो की तुलना में इस वर्ष कावड़ियों में कावड़ यात्रा के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि शिव सेवा समिति सोनीपत के विक्की जैन, राजेश आंतिल, सुनील आंतिल, चॉंद सिक्चर, सत्यनारायण गोयल, रमेश कादयान, सुनील, जस्सू सैनी, जय भगवान सैनी, कृष्ण सैनी, रवि सैनी सहित समस्त कार्यकर्त्ता कावड़ियों की सेवा में चौबीसों घंटे लगे हुए है।

यमुना पुल पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मंदिर के पुजारी सदानन्द जी उर्फ शीतलदास महाराज की देख-रेख में कावड़ियों की जमकर सेवा की जा रही है। मन्दिर परिसर में विभिन्न प्रकार की दुकाने लगी हुई है, जहॉं से कावड़िये अपनी जरूरत के अनुसार वस्तुएं खरीद रहे हैं।

मंदिर में कावड़ियों के विश्राम करने, खाने-पीने, नहाने-धोने, चिकित्सा से लेकर समस्त प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। सदानन्द जी महाराज ने बताया की रवि वर्मा, अंकित बड़ौत, अनिल बड़ौत सहित अनेकों कार्यकर्त्ता मन्दिर में आये हुए कावड़ियों की दिन रात सेवा कर रहे हैं।


सी एन आई न्यूज के लिये ब्यूरो रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad