Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 14, 2022

मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने देवरीबंगला में शहीद जवानों की याद में आयोजित रक्तदान शिविर का लिया जायजा

 मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने देवरीबंगला में शहीद जवानों की याद में आयोजित रक्तदान शिविर का लिया जायजा



डौंडीलोहारा  :- प्रदेश की महिला एंव बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीबंगला में शहीद जवानों की याद में आयोजित रक्तदान शिविर का जायजा लिया। संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने रक्तदान कर रहे युवाओं से बातचीत कर कहा कि रक्तदान का कार्य मानवीय कार्य है, यह कार्य किसी को जीवनदान देने जैसा है। उन्होंने रक्तदान कर चुके लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।




   इससे पूर्व मंत्री श्रीमती भेंडिया ने शहीद रितेश वैष्णव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई 2009 में मानपुर के मदनवाड़ा क्षेत्र के कोरकोटटी में नक्सली मुठभेड़ में तात्कालिक पुलिस अधीक्षक व्ही. के.चौबे सहित 29 जवानों के साथ देवरीबंगला के शहीद रितेश वैष्णव की याद में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आज 12 जुलाई 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीबंगला में किया गया।



डौंडीलोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad